[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Magh Mela Snan 2026: आज माघ मेला का दूसरा अमृत स्नान, मकर संक्रांति का बढ़ा धार्मिक महत्व

Magh Mela Snan 2026: आज माघ मेला का दूसरा अमृत स्नान, मकर संक्रांति का बढ़ा धार्मिक महत्व

0
Magh Mela Snan 2026: आज माघ मेला का दूसरा अमृत स्नान, मकर संक्रांति का बढ़ा धार्मिक महत्व
माघ मेला 2026 का दूसरा अमृत स्नान आज

Magh Mela Snan 2026: प्रयागराज में इन दिनों माघ मेला अपने पूरे वैभव और श्रद्धा के रंग में रंगा हुआ है. संगम तट पर आस्था का सैलाब उमड़ रहा है, क्योंकि आज 14 जनवरी 2026 को मकर संक्रांति का पावन पर्व मनाया जा रहा है. यह माघ मेले का दूसरा प्रमुख और अत्यंत पुण्यदायी स्नान पर्व माना जाता है. विशेष संयोग यह है कि आज षटतिला एकादशी भी पड़ रही है, जिससे इस दिन का धार्मिक महत्व और भी अधिक बढ़ गया है.

आत्मशुद्धि और साधना का पर्व

मकर संक्रांति और माघ स्नान का यह अवसर केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि और साधना का पर्व माना जाता है. शास्त्रों में वर्णित नियम भले ही सरल हों, लेकिन उन्हें पूर्ण श्रद्धा और अनुशासन के साथ निभाना आवश्यक बताया गया है. संगम में स्नान करते समय मौन धारण करने की परंपरा है. श्रद्धालु जल में उतरते हुए मन ही मन पवित्र मंत्रों का जाप करते हैं, जैसे “ॐ नमः शिवाय” या “गंगे च यमुने चैव गोदावरी सरस्वती”, जिससे मन और आत्मा दोनों शुद्ध होते हैं.

सूर्यदेव को अर्घ्य का विधान

स्नान के उपरांत सूर्यदेव को अर्घ्य देने का विशेष महत्व बताया गया है. तांबे के लोटे में जल, लाल पुष्प और साबुत अक्षत डालकर उत्तरायण सूर्य को अर्पित किया जाता है. मान्यता है कि इस शुभ समय में दिया गया अर्घ्य जीवन में स्थिरता, सकारात्मक ऊर्जा और मानसिक संतुलन प्रदान करता है.

तिल का पुण्यदायी प्रयोग

मकर संक्रांति के दिन तिल का प्रयोग अत्यंत शुभ माना जाता है. काले तिल मिलाकर स्नान करना या तिल का उबटन लगाना माघ माह में विशेष पुण्यदायी बताया गया है. यह न केवल धार्मिक दृष्टि से लाभकारी है, बल्कि नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर शरीर और मन दोनों को शुद्ध करता है.

कल्पवासियों के लिए अमृत स्नान

कल्पवास करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह स्नान विशेष महत्व रखता है. माघ मेला 2026 का यह दूसरा प्रमुख स्नान अमृत के समान फल देने वाला माना गया है, जिसे आध्यात्मिक उन्नति और पुण्य प्राप्ति का मार्ग कहा जाता है.

ये भी पढ़ें: माघ मेले का दूसरा स्नान का मुहूर्त जानना है जरूरी 

मंत्र जाप और मोक्ष की कामना

स्नान के समय “ॐ नमो नारायणाय”, “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” और “ॐ विष्णवे नमः” जैसे मंत्रों का जाप करने से पुण्य फल में कई गुना वृद्धि होती है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माघ माह में गंगा स्नान करने से व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्त होकर मोक्ष का अधिकारी बनता है.

Previous article 14 जनवरी को पेट्रोल-डीजल की नई रेट जारी, टंकी फुल कराने से पहले चेक करें प्राइस
Next article Happy Pongal 2026 Wishes, Images, Status: धान की खुशबू, सूर्य का मान, इन खास संदेशों के साथ अपनों को भेजें पोंगल की शुभकामनाएं
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel