[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Lohri 2026 Shubh Muhurat: आज मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्योहार, यहां जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

Lohri 2026 Shubh Muhurat: आज मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्योहार, यहां जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

0
Lohri 2026 Shubh Muhurat: आज मनाया जा रहा है लोहड़ी का त्योहार, यहां जानें पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
लोहड़ी 2026 का पूजा मुहूर्त

Lohri 2026 Shubh Muhurat: मकर संक्रांति (Makar Sankranti) से सही एक दिन पहले एक त्योहार मनाया जाता है, जिसका नाम है लोहड़ी. ये मुख्य त्याहोरों मे से एक है. इसे खासतौर पर पंजाब और हरियाणा में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. इस दिन अग्नि प्रज्वलित करके आरोग्य व समृद्धि की प्राप्ति होती है और उस अग्नि की भी बड़ी धूमधाम से पूजा भी होती है. आइए जानते हैं लोहड़ी पूजा का शुभ मुहूर्त और इसका क्या महत्व है.

लोहड़ी पूजा का शुभ मुहूर्त

ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा ने बताया कि पंचांग के अनुसार इस बार लोहड़ी पर दोपहर 3 बजकर 18 मिनट तक भद्रा रहेगा. इस दिन प्रदोष काल में अग्नि प्रचलित करना बेहद अच्छा माना जाता है. इस दिन सूर्यास्त का समय शाम को 5 बजकर 44 मिनट का रहेगा. ऐसे में सूर्यास्त से 2 घंटे की अवधि लोहड़ी और अग्नि के पूजन के लिए सबसे शुभ रहेगा.

लोहड़ी का महत्व

इस पर्व के दिन से रात छोटी होनी शुरू हो जाती है और दिन बड़े होते हैं. लोहड़ी का त्योहार पारंपरिक तौर पर रबी फसल की कटाई से संबंधित है. इस दिन शाम के समय लोहड़ी की अग्नि की चारों ओर सभी मिलकर परिक्रमा करते हैं और नाचते, गाते हैं. अग्नि में तिल, गुड़, गजक आदि भी अर्पित किया जाता है. रबी की फसल को भी अग्नि में डाला जाता है. यह पर्व सूर्य के उत्तरायण होने के खुशी में मनाते हैं. लोहड़ी के दिन कई जगहों पर पतंग उड़ाई जाती है और लड्डू बांटा जाता है.

ये भी पढ़ें: फसल का यह खूबसूरत त्योहार … लोहड़ी के शुभ अवसर पर यहां से दें शुभकामनाएं

कैसे मनाते हैं लोहड़ी

लोहड़ी का पावन पर्व हर वर्ष पौष माह की अंतिम रात्रि को पूरे उत्साह और उल्लास के साथ मनाया जाता है. यह त्योहार कड़ाके की ठंड के विदा होने और बसंत ऋतु के स्वागत का प्रतीक माना जाता है. इसके साथ ही घरों में पारंपरिक व्यंजन और मिठाइयां बनाई जाती हैं. परिवार और पड़ोसी एक-दूसरे के साथ खुशियां बांटते हैं, ढोल की थाप पर नाचते-गाते हैं और आपसी प्रेम व सौहार्द का उत्सव मनाते हैं. लोहड़ी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि सामूहिक आनंद, संस्कृति और नई उम्मीदों का उत्सव है.

Previous article Happy Lohri 2026 Wishes: ढोल दी थाप, आग दी लोह, इन प्यार भरे संदेशों के साथ अपनों को भेजें लोहड़ी की बधाई
Next article दिल्ली-यूपी से लेकर पंजाब-राजस्थान तक ठिठुरा उत्तर भारत, 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरा पारा, अलर्ट जारी
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel