[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion आखिर क्यों लगता है खरमास? पौराणिक कथाओं में छिपा है इसका रहस्य

आखिर क्यों लगता है खरमास? पौराणिक कथाओं में छिपा है इसका रहस्य

0
आखिर क्यों लगता है खरमास? पौराणिक कथाओं में छिपा है इसका रहस्य
सूर्य देव की पूजा करते श्रद्धालु (एआई-निर्मित तस्वीर)

Kharmas 2026: हिंदू धर्म में खरमास को अशुभ अवधि माना जाता है. मान्यता है कि खरमास के दौरान सूर्य देव कमजोर हो जाते हैं, जिस कारण उनका तेज कम हो जाता है. खरमास की शुरुआत होते ही शादी-विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाती है. कहा जाता है कि इस समय कोई भी मांगलिक कार्य करने पर शुभ परिणाम नहीं मिलता और कार्यों में बाधाएं आने की भी आशंका रहती है.

पौराणिक कथा: सूर्य देव और सात घोड़ों का रहस्य

पौराणिक कथाओं के अनुसार, भगवान सूर्य अपने सात घोड़ों के रथ पर सवार होकर ब्रह्मांड की परिक्रमा करते हैं. परिक्रमा के दौरान वे कहीं भी नहीं रुकते हैं. इसी कारण रथ खींचने वाले घोड़े बेहद थक जाते हैं. एक बार निरंतर रथ चलने के कारण सूर्य देव के घोड़ों को अत्यधिक पीड़ा होने लगी. थकान और प्यास से घोड़े व्याकुल हो गए. उन्हें इस अवस्था में देखकर सूर्य देव को बहुत दुख हुआ और उनका हृदय दया से भर गया. इसके बाद वे घोड़ों को एक तालाब के किनारे ले गए.

जैसे ही सूर्य देव ने घोड़ों को पानी पीने के लिए छोड़ा, उन्हें याद आया कि यदि रथ रुक गया तो ब्रह्मांड का नियम टूट जाएगा. तभी उन्हें तालाब के पास दो खर (गधे) दिखाई दिए. सूर्य देव ने घोड़ों को वहीं तालाब के पास विश्राम करने के लिए छोड़ दिया और रथ में गधों को जोत दिया. इसके बाद दोनों खर सूर्य देव के रथ को खींचते हुए परिक्रमा करने लगे. लेकिन गधों की गति कम थी और वे घोड़ों की गति का मुकाबला नहीं कर सकते थे. इस कारण सूर्य की चाल धीमी हो गई और उनका तेज भी कम हो गया.

गधों के रथ खींचने के कारण इस पूरे माह को ‘खरमास’ कहा जाने लगा. जैसे ही सूर्य देव एक महीने बाद अपने घोड़ों के पास लौटते हैं, खरमास समाप्त हो जाता है.

खरमास लगने का ज्योतिषीय कारण

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब सूर्य देव बृहस्पति देव की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते हैं, तो उस अवधि को खरमास कहा जाता है. मान्यता है कि जब सूर्य अपने गुरु बृहस्पति की राशि में जाते हैं, तो वे उनकी सेवा में लीन हो जाते हैं, जिससे उनका प्रभाव कम हो जाता है. चूंकि सूर्य तेज और प्रताप के कारक हैं, ऐसे में उनका तेज कम होने के कारण इस अवधि में मांगलिक कार्य करना शुभ नहीं माना जाता.

यह भी पढ़ें: मीन संक्रांति से शुरू होगा खरमास, जानें शुभ उपाय

Previous article Rajasthan Weather : वेस्टर्न डिस्टरबेंस की वजह से बदलेगा मौसम, होगी बारिश, आया अलर्ट
Next article एक्शन में जगन्नाथपुर के एसडीओ और सीओ, बालू लदा चार टैक्टर जब्त
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel