[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Kharmas 2025: आज 16 दिसंबर से लगा खरमास, इन 3 राशियों को रहना होगा खास सावधान

Kharmas 2025: आज 16 दिसंबर से लगा खरमास, इन 3 राशियों को रहना होगा खास सावधान

0
Kharmas 2025: आज 16 दिसंबर से लगा खरमास, इन 3 राशियों को रहना होगा खास सावधान
खरमास 2025 पर राशिफल प्रभाव

Kharmas 2025: आज 16 दिसंबर 2025 को सूर्य देव धनु राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. सूर्य के धनु राशि में गोचर करते ही खरमास की शुरुआत हो जाएगी. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य का धनु और मीन राशि में रहना मांगलिक और सांसारिक कार्यों के लिए शुभ नहीं माना जाता है. यही कारण है कि इस अवधि में विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन या किसी नए शुभ कार्य की शुरुआत वर्जित होती है.

कब से कब तक रहेगा खरमास

इस साल खरमास 16 दिसंबर 2025 से शुरू होकर 15 जनवरी 2026 तक रहेगा.

मकर संक्रांति के साथ होगा खरमास का समापन

पुजारी राकेश पांडे के अनुसार, 14 जनवरी 2026 (बुधवार) को सूर्य धनु राशि से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेंगे. इसी दिन मकर संक्रांति मनाई जाएगी. सूर्य का यह गोचर दोपहर 03:05 बजे होगा. इसके साथ ही खरमास समाप्त हो जाएगा और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मांगलिक कार्यों की अनुमति फिर से मिल जाएगी.

हालांकि, पंचांग के मुताबिक भले ही 14 जनवरी को खरमास खत्म हो जाए, लेकिन जनवरी महीने में विवाह के शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं हैं.

दान-पुण्य के लिए उत्तम, लेकिन इन राशियों को सतर्क रहने की सलाह

खरमास का समय सभी राशियों के लिए पूजा-पाठ, जप-तप और दान-पुण्य के लिए बेहद शुभ माना जाता है. लेकिन सूर्य के इस गोचर का प्रभाव कुछ राशियों पर चुनौतीपूर्ण भी हो सकता है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तीन राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: क्या है खरमास, इसमें क्यों नहीं होते शुभ कार्य? जानें गुर्वादित्य योग का रहस्य

मिथुन राशि (Gemini)

  • सूर्य का गोचर मिथुन राशि के सातवें भाव को प्रभावित करेगा.
  • पार्टनरशिप और वैवाहिक जीवन में तनाव बढ़ सकता है
  • जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है
  • वाद-विवाद से बचें और वाणी पर संयम रखें

कन्या राशि (Virgo)

  • कन्या राशि वालों के लिए सूर्य का प्रभाव चौथे भाव पर पड़ेगा.
  • घर-परिवार में अशांति या तनाव की स्थिति बन सकती है
  • माता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें
  • संपत्ति या वाहन की खरीद फिलहाल टालना बेहतर रहेगा

मीन राशि (Pisces)

  • मीन राशि में सूर्य बारहवें भाव से गोचर करेंगे.
  • अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं
  • निवेश करते समय बेहद सतर्क रहें
  • लंबी यात्रा में सावधानी बरतें

क्या करें इस दौरान?

खरमास के दौरान भगवान विष्णु और सूर्य देव की पूजा, दान-पुण्य और संयमित जीवनशैली अपनाने से नकारात्मक प्रभाव कम किया जा सकता है.

Previous article Bihar News: नेपाल बार्डर पर भारी हंगामा, चार चक्का वाहनों पर रोक से नाराज हैं लोग
Next article सरदार पटेल की पुण्यतिथि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी श्रद्धांजलि, बताया राष्ट्रनिर्माण में योगदान
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel