[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Kharmas 2024: शुरू हो रहा खरमास, भूलकर भी न करें ये 5 काम, उठाना पड़ सकता है नुकसान

Kharmas 2024: शुरू हो रहा खरमास, भूलकर भी न करें ये 5 काम, उठाना पड़ सकता है नुकसान

0
Kharmas 2024: शुरू हो रहा खरमास, भूलकर भी न करें ये 5 काम, उठाना पड़ सकता है नुकसान
Kharmas 2024

Kharmas 2024: सनातन धर्म में खरमास के दिनों को अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है, जो वर्ष में दो बार आते हैं. पहला खरमास तब होता है जब सूर्यदेव धनु राशि में प्रवेश करते हैं, और दूसरा खरमास मीन संक्रांति के समय होता है, जब सूर्यदेव मीन राशि में प्रवेश करते हैं. यह अवधि कुल एक महीने तक चलती है, और इस दौरान मांगलिक कार्य करने पर रोक होती है. आइए जानें खरमास किस दिन से शुरू हो रहा है और इस दौरान किन कामों को नहीं करना चाहिए

कब से शुरू हो रहा है खरमास

इस वर्ष वैदिक पंचांग के अनुसार, पौष कृष्ण पक्ष की शुरुआत 16 दिसंबर से हो रही है. इस दिन प्रातः 7 बजकर 40 मिनट पर सूर्य धनु राशि में प्रवेश करेंगे. सूर्य 14 जनवरी 2025 तक इसी राशि में स्थित रहेंगे. अतः 16 दिसंबर 2024 से 14 जनवरी 2025 तक का समय खरमास के रूप में माना जाएगा.

Margashirsha Purnima 2024: साल की आखिरी पूर्णिमा इस दिन, मार्गशीर्ष पूर्णिमा पर बन रहा है सर्वार्थ सिद्धि योग

खरमास के दौरान इन कार्यों से बचें

  • खरमास के महीने में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्य करना उचित नहीं है. शास्त्रों में इस पर स्पष्ट निषेध है. इस अवधि में विवाह, मुंडन जैसे समारोहों का आयोजन नहीं करना चाहिए.
  • इसके अतिरिक्त, खरमास में नया घर, प्लॉट या फ्लैट खरीदने से भी बचना चाहिए. नए घर में गृह प्रवेश करना भी इस समय शुभ नहीं माना जाता, क्योंकि यह आपके लिए समस्याएँ उत्पन्न कर सकता है.
  • खरमास के दौरान उपनयन संस्कार, नए व्रत या पूजा अनुष्ठान की शुरुआत भी नहीं करनी चाहिए, क्योंकि इसे शुभ नहीं माना जाता है.
  • इस समय किसी नए व्यवसाय की शुरुआत या दुकान का उद्घाटन भी टालना चाहिए, क्योंकि इससे आपके व्यापार में रुकावट आ सकती है.
  • रिंग सेरेमनी और अन्य शुभ कार्यों से भी इस अवधि में परहेज करना चाहिए.
Previous article Success Story: बिहार के लाल ने किया कमाल, गांव में पढ़ाई कर BARC में बने वैज्ञानिक…
Next article Indian Railways: नए साल में पूर्व रेलवे की 44 ट्रेनों के बदल रहे हैं नंबर, अभी जान लें
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel