[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Karwa Chauth Vrat Katha: आज करवा चौथ पर जरूर करें इस कथा का पाठ, तभी मिलेगा व्रत का फल

Karwa Chauth Vrat Katha: आज करवा चौथ पर जरूर करें इस कथा का पाठ, तभी मिलेगा व्रत का फल

0
Karwa Chauth Vrat Katha: आज करवा चौथ पर जरूर करें इस कथा का पाठ, तभी मिलेगा व्रत का फल
Karwa Chauth Vrat Katha

Karwa Chauth Vrat Katha: आज 10 अक्टूबर 2025 शुक्रवार को करवा चौथ का पावन पर्व मनाया जाएगा. आपको बता दें करवा चौथ के पर्व का सनातन धर्म में विशेष महत्व है. इस पर्व को शादीशुदा महिलाएँ अपने पति के लिए करती हैं. इस दौरान महिलाएं व्रत रखती हैं और माता करवा की पूजा-अर्चना करती हैं. पूजा के बाद रात के समय चंद्रमा के दर्शन कर महिलाएँ व्रत का पारण करती हैं. इस दिन माता की पूजा-अर्चना के साथ करवा चौथ की कथा पाठ करने और सुनने का विशेष महत्व है. ऐसा करना बेहद शुभ माना जाता है. इससे माता करवा प्रसन्न होती हैं और आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

करवा चौथ व्रत कथा (Karwa Chauth Vrat Katha)

पौराणिक कथा के मुताबिक, बहुत समय पहले एक साहूकार हुआ था. उसके सात बेटे और एक बेटी थी. सातों बेटे और बेटी विवाहित थे. करवा चौथ के दिन उसकी सातों बेटों की पत्नियां और बेटी ने व्रत रखा. शाम को जब साहूकार और उसके बेटे खाने बैठे तो उन्होंने देखा कि उनकी बहन व्रत के कारण बहुत भूखी और कमजोर लग रही है. वे अपनी बहन की हालत देख नहीं पाए और उसे खाना खाने के लिए कहा. इस पर बहन ने मना करते हुए कहा कि “मैं तो चाँद निकलने के बाद ही व्रत खोलूँगी, अभी आप सब खा लीजिए.”

काफी देर हो गई, लेकिन चाँद नहीं निकला. सभी भाई बहन को इस तरह देखकर परेशान हो गए. बहन के प्रति प्रेमवश भाइयों ने बहन को भोजन कराने के लिए एक तरकीब निकाली. वे नगर के बाहर गए और दूर जाकर आग जला दी. आग की रोशनी देखकर उन्होंने बहन से कहा, “देखो बहन, चाँद निकल आया है, तुम अब जल्दी से भोजन ग्रहण कर व्रत खोल लो.”

इन सब से अनजान बहन ने अपने भाइयों की बातों पर विश्वास कर लिया और आग की रोशनी को चाँद समझकर अपना व्रत तोड़ लिया. लेकिन इस छल के कारण बहन का पति बीमार पड़ गया और घर का सारा धन उसके इलाज में खर्च हो गया.

इसके बाद भाइयों को अपनी गलती का एहसास हुआ. उन्होंने पूरी सच्चाई अपनी बहन को बताई. तब बहन ने पूरे विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा की और क्षमा मांगी. उसकी सच्ची श्रद्धा से भगवान गणेश प्रसन्न हुए और उसे आशीर्वाद दिया, जिसके बाद उसका पति स्वस्थ हो गया.

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth Mata Ki Aarti

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth Moon Rise Time: करवा चौथ के दिन कब निकलेगा चांद

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article मैथन से 32,500 क्यूसेक, तो पंचेत से छोड़ा गया 37,500 क्यूसेक पानी
Next article नये बीडीओ ने दिया योगदान
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel