[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Karwa Chauth 2025 Upay: करवा चौथ के दिन करें ये 3 उपाय, पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी मजबूती और मिठास

Karwa Chauth 2025 Upay: करवा चौथ के दिन करें ये 3 उपाय, पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी मजबूती और मिठास

0
Karwa Chauth 2025 Upay: करवा चौथ के दिन करें ये 3 उपाय, पति-पत्नी के रिश्ते में आएगी मजबूती और मिठास
AI Image

Karwa Chauth 2025 Upay: करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म की महिलाओं के लिए एक बेहद महत्वपूर्ण और विशेष पर्व है. सुहागिन महिलाएं इस व्रत को अपने पति की लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और खुशहाल दांपत्य जीवन की कामना के लिए करती हैं. सुबह सूर्योदय से पहले महिलाएं ससुराल से मिली सरगी ग्रहण करती हैं. इसके बाद सूर्योदय के साथ व्रत की शुरुआत होती है. रात के समय चंद्रमा के निकलने के बाद उसकी पूजा करके महिलाएं व्रत का पारण यानी व्रत खोलती हैं.

मान्यता है कि यदि व्रती इस दिन कुछ विशेष उपाय करती है तो उन्हें पूजा का दुगुना फल प्राप्त होता है. ऐसे में चलिए जानते हैं धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वे कौन से उपाय हैं जो करवा चौथ पर करना लाभदायक माना जाता है.

करवा चौथ उपाय (Karwa Chauth Remedies)

  • व्रत के दिन व्रती महिलाओं को अन्य सुहागिन महिलाओं को सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी और कपड़े दान करना चाहिए. मान्यता है कि ऐसा करने से माता पार्वती प्रसन्न होती हैं और व्रती को अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है.
  • माना जाता है कि पूजा के समय सुहागिन महिलाओं को पूरे सोलह श्रृंगार करके करवा में पानी भरकर चौथ माता को अर्पित करना चाहिए. यह बेहद शुभ माना जाता है.
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा करनी चाहिए. साथ ही माता पार्वती को सिंदूर, चूड़ियां, बिंदी और कपड़े अर्पित करें. ऐसा करने से वैवाहिक जीवन में मजबूती और खुशहाली आती है.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़ें: Diwali 2025: कब हैं धनतेरस, छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली और भाई दूज, जानें सही डेट्स

यह भी पढ़ें: Papankusha Ekadashi 2025: पापांकुशा एकादशी पर इस विधि से करें श्रीविष्णु की पूजा, जानें विधि

Previous article Bihar Train: अब बक्सर तक जाएगी यह सुपरफास्ट एक्सप्रेस, इन राज्यों तक सफर होगा आसान
Next article Bihar News: बिहार में SIR के बाद भी गड़बड़ी बरकरार, हिंदुओं के घर से मिल रहे मुस्लिम वोटर
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel