[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Karwa Chauth Puja Samagri List: क्या आप करवा चौथ का व्रत करने जा रही हैं? पहले नोट कर लें पूजा में लगने वाली जरूरी सामग्री

Karwa Chauth Puja Samagri List: क्या आप करवा चौथ का व्रत करने जा रही हैं? पहले नोट कर लें पूजा में लगने वाली जरूरी सामग्री

0
Karwa Chauth Puja Samagri List: क्या आप करवा चौथ का व्रत करने जा रही हैं? पहले नोट कर लें पूजा में लगने वाली जरूरी सामग्री
Karwa Chauth Puja

Karwa Chauth Puja Samagri List: करवा चौथ भारत के प्रमुख पर्वों में से एक है. इस व्रत को आमतौर पर हिंदू धर्म की विवाहित महिलाएं करती हैं. पति की लंबी उम्र और सलामती के लिए शादीशुदा महिलाएं यह व्रत रखती हैं. यह पर्व हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और करवा माता की उपासना करती हैं. माता की पूजा के लिए कुछ विशेष सामग्री की आवश्यकता होती है. कहा जाता है कि यदि कोई व्रती सभी नियमों का पालन करते हुए पूरी श्रद्धा और आवश्यक सामग्री के साथ पूजा करती है, तो माता करवा प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों को आशीर्वाद प्रदान करती हैं.

करवा चौथ पूजा सामग्री (Karwa Chauth Puja Samagri)

  • एक छलनी
  • मिट्टी का करवा और उसका ढक्कन
  • नया कलश
  • लोटा, थाली और लकड़ी की चौकी
  • रूई की बाती, सींक, कपूर, अगरबत्ती
  • दीपक
  • घी, कुमकुम, रोली, मौली (कलावा)
  • अक्षत (चावल), गेहूं, हल्दी, चंदन
  • शक्कर, शहद, दूध, दही
  • लाल चुनरी, सोलह श्रृंगार का सामान
  • फूल माला, पान का पत्ता, फूल
  • भगवान गणेश और करवा माता की तस्वीर
  • आरती की पुस्तक, करवा चौथ व्रत कथा की किताब
  • कुछ पैसे और भगवान को अर्पित करने के लिए वस्त्र

साल 2025 में करवा चौथ कब है?

साल 2025 में कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 9 अक्टूबर को रात 10 बजकर 54 मिनट से शुरू होगी और 10 अक्टूबर को रात 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगी.इसलिए करवा चौथ का व्रत 10 अक्टूबर 2025 (शुक्रवार) को किया जाएगा.पूजा का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर की सुबह 5 बजकर 16 मिनट से शाम 6 बजकर 29 मिनट तक रहेगा.

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

यह भी पढ़े: Kartik Month 2025 Start Date: कब से शुरू हो रहा है कार्तिक मास? इस महीने करें ये काम, मिलेगी भगवान विष्णु की कृपा, दूर होंगे सारे दुख

Previous article अब कर्मनाशा व दुर्गावती स्टेशनों पर भी रुकेगी दून एक्सप्रेस
Next article प्रधानमंत्री के कौशल दीक्षांत समारोह का हुआ प्रसारण
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel