[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Karwa Chauth 2024: आज मनाया जा रहा है करवा चौथ, यहां से जान लें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, चांद निकलने का समय

Karwa Chauth 2024: आज मनाया जा रहा है करवा चौथ, यहां से जान लें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, चांद निकलने का समय

0
Karwa Chauth 2024: आज मनाया जा रहा है करवा चौथ, यहां से जान लें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, चांद निकलने का समय
Karwa Chauth 2024 today

Karwa Chauth 2024: आज 20 अक्टूबर को करवा चौथ का पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन व्रत रखने वाली महिलाएं शाम को चंद्रमा के उदय के बाद अर्ध्य देकर और अपने पति के मुख को देखकर उपवास समाप्त करती हैं. इस त्योहार से संबंधित महत्वपूर्ण नियमों के बारे में जानकारी प्राप्त करें, जिसमें सरगी, करवा चौथ की कथा, चंद्र दर्शन और अन्य कई बातें शामिल हैं.

करवा चौथ का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, करवा चौथ का व्रत कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाया जाता है. इस वर्ष चतुर्थी तिथि का आरंभ 20 अक्टूबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर होगा और इसका समापन 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजकर 16 मिनट पर होगा.

करवा चौथ के लिए दो विशेष पूजन मुहूर्त निर्धारित किए गए हैं- पहला अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 43 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा, जबकि दूसरा विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 59 मिनट से लेकर 2 बजकर 45 मिनट तक होगा.

करवा चौथ पर चांद कब नजर आएगा ?

करवाचौथ पर भी संकष्टीगणेश चतुर्थी की भांति दिनभर उपवास रखने का प्रावधान है, और रात में चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद ही भोजन किया जाता है. इस वर्ष रविवार को चतुर्थी के चंद्रमा का उदय शाम 7:40 बजे होगा.

करवा चौथ व्रत की विधि

सूर्योदय से पहले उठकर सरगी का सेवन करें.
करवा चौथ के दिन प्रातः सूर्योदय से पूर्व स्नान करें.
इस पवित्र व्रत को विधिपूर्वक करने का संकल्प लें.
देवी-देवताओं की नियमित पूजा की भांति इस दिन भी पूजा करें.
इसके बाद पूरे दिन निर्जल व्रत रखें. संध्या के समय भगवान शिव, माता पार्वती, भगवान कार्तिकेय और भगवान गणेश की पूजा रोली, चंदन, अक्षत, पुष्प, नैवेद्य एवं श्रृंगार के सामान से करें.
इसके पश्चात करवा चौथ की कथा का पाठ करें या सुनें.
चंद्र देव के उदय होने पर उनका दर्शन करें और फिर पति को छलनी से देखें.
चंद्र दे को अर्घ्य देने के बाद अपने पति को तिलक लगाकर प्रसाद दें और उनके हाथों से पानी पीकर अपना व्रत समाप्त करें.
अंत में अपनी सास के पैर छूकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें.

करवा चौथ व्रत का महत्व

प्राचीन काल में यह प्रथा थी कि जब पुरुष व्यापार या युद्ध के लिए लंबे समय तक घर से बाहर जाते थे, तब महिलाएं अपने पतियों के लिए विशेष पूजा करती थीं. इस अवसर पर, महिलाएं सूर्योदय से पूर्व उठकर करवा माता, भगवान शिव, गणेश और कार्तिकेय की पूजा करती थीं और इसके बाद व्रत करने का संकल्प लेती थीं.

Previous article Women of the Week : सच्ची लगन हो, तो असंभव भी संभव, दिव्यांगता को अपनी ताकत बना हासिल किया मुकाम
Next article Career story: एनर्जी मैनेजमेंट करियर में ऐसे बढ़ें आगे
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel