[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Karwa Chauth 2024: क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं करवाचौथ का व्रत, जानें नियम

Karwa Chauth 2024: क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं करवाचौथ का व्रत, जानें नियम

0
Karwa Chauth 2024: क्या पीरियड्स के दौरान रख सकते हैं करवाचौथ का व्रत, जानें नियम
Karwa Chauth 2024 puja vidhi during periods

Karwa Chauth 2024 Fasting Rules During Periods: हिंदू धर्म में मानव जीवन के कल्याण के लिए अनेक व्रत निर्धारित किए गए हैं. धर्म शास्त्रों के अनुसार, इन व्रतों का पालन करते समय नियम, संयम और पवित्र आचरण का विशेष ध्यान रखना आवश्यक है. प्रत्येक व्रत को पूर्ण पवित्रता के साथ संपन्न करना चाहिए. विशेष रूप से महिलाओं के लिए यह कहा गया है कि मासिक धर्म के दौरान पूजा-पाठ या किसी धार्मिक अनुष्ठान में भाग नहीं लेना चाहिए. इसके साथ ही, भगवान और पूजा सामग्री को भी नहीं छूना चाहिए.

कई बार ऐसी परिस्थितियां उत्पन्न होती हैं, जब महिलाओं को यह समझ नहीं आता कि उन्हें क्या करना चाहिए. 10 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत है, जो साल में एक बार आता है. सुहागिन महिलाएं इस व्रत का पूरे वर्ष इंतजार करती हैं. यदि इस दौरान मासिक धर्म शुरू हो जाए, तो महिलाएं यह सोचकर चिंतित हो जाती हैं कि पूजा करनी चाहिए या नहीं. आइए, जानते हैं कि ऐसी स्थिति में पूजा कैसे की जा सकती है.

Karwa Chauth 2024 Moonrise Time: रविवार को मनाया जाएगा करवा चौथ, जानें झारखंड में कब होगा चांद्रोदय

Karwa Chauth 2024: जानें करवा माता के बारे में, ऐसे पड़ा करवा चौथ का नाम 

Karwa Chauth 2024: कुंवारी लड़कियां भी रख सकती है करवा चौथ का व्रत, जानें नियम

Karwa Chauth 2024 Date: कब मनाया जाएगा करवा चौथ, जानिए तारीख, पूजा का समय, महत्व समेत अन्य जानकारी

करवा चौथ का व्रत पीरियड्स के दौरान कैसे करें

यदि आप करवा चौथ का व्रत रख रही हैं और इस दौरान आपके पीरियड्स शुरू हो जाते हैं, तो आपको अपने व्रत को पूरा करना चाहिए. इस समय आपको मानसिक रूप से करवा माता की श्रद्धा में लीन रहना चाहिए. ज्योतिषाचार्यों का कहना है कि आप मासिक धर्म के दौरान बिना किसी संदेह के व्रत रख सकते हैं. शास्त्रों के अनुसार व्रत करने पर कोई प्रतिबंध नहीं है. हालांकि, इस दिन करवा चौथ की कथा किसी अन्य व्यक्ति से सुनना उचित रहेगा. ध्यान रखें कि आप कथा की पुस्तक को छू नहीं सकतीं, अर्थात आप केवल दूर से कथा सुन सकती हैं.

आप भगवान की पूजा और उपासना में भाग नहीं ले सकतीं. यह नियम मासिक धर्म के दौरान सभी विशेष व्रतों में लागू होते हैं, जैसे सोलह सोमवार आदि संकल्प व्रतों में. इससे व्रत भंग का दोष नहीं लगता और व्रत धर्म का पालन भी होता है.यदि व्रत के दिन आपका मासिक धर्म शुरू हो जाता है, तो भी आप इन नियमों का पालन कर सकती हैं. एक और प्रश्न यह है कि यदि व्रत के दिन स्त्री रजस्वला हो जाए, तो वह देवकार्य और पूजा से अलग हो जाए, लेकिन व्रत रख सकती है.

इसलिए पीरियड्स के दौरान पूजा ना करने की होती है मनाही

महिलाओं के पीरियड्स के दौरान पूजा करने की मनाही का कारण धार्मिक मान्यताएं हैं. इन मान्यताओं के अनुसार, इस समय महिलाओं के शरीर में एक विशेष प्रकार की ऊर्जा होती है, जिसे भगवान सहन नहीं कर पाते. इसलिए, पीरियड्स के दौरान पूजा-पाठ या किसी धार्मिक आयोजन में भाग लेने से रोका जाता है.

Previous article Upcoming movie: एक अनोखी कहानी, एक अनसुना सच्च, अतीत के राज खोलने एक साथ आ रहे है अक्षय कुमार, अनन्या पांडे और आर माधवन
Next article Karwa Chauth ki Thali: करवा चौथ की थाली सजाने के लिए जरूरी सामग्री, ऐसे सजाएं थाली
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel