[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Kamika Ekadashi 2025: कब मनाई जाएगी कामिका एकादशी, जानें तिथि और महत्व

Kamika Ekadashi 2025: कब मनाई जाएगी कामिका एकादशी, जानें तिथि और महत्व

0
Kamika Ekadashi 2025: कब मनाई जाएगी कामिका एकादशी, जानें तिथि और महत्व
Kamika Ekadashi 2025 exact date

Kamika Ekadashi 2025: कामिका एकादशी, श्रावण मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को मनाई जाती है. यह पावन व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है और इसे करने से मनुष्य को पापों से मुक्ति, मानसिक शुद्धि और मोक्ष की प्राप्ति का मार्ग प्राप्त होता है. धर्मशास्त्रों के अनुसार, कामिका एकादशी का व्रत करने से अश्वमेध यज्ञ जितना पुण्य फल मिलता है. आइए जानतें हैं सावन में कामिका एकादशी किस दिन पड़ रही है और कामिका एकादशी का व्रत कैसे रखना चाहिए-

सावन में कामिका एकादशी कब है? जानें तिथि और समय

द्रिक पंचांग के अनुसार, श्रावण मास की कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 20 जुलाई 2025 को दोपहर 12:12 बजे से होगी, और यह तिथि 21 जुलाई 2025 को सुबह 9:38 बजे तक रहेगी. चूंकि एकादशी व्रत हमेशा उदया तिथि के अनुसार रखा जाता है, इसलिए सावन की कामिका एकादशी का व्रत 21 जुलाई 2025 (सोमवार) को रखा जाएगा.

कामिका एकादशी व्रत विधि

  • दशमी तिथि की संध्या को सात्विक भोजन करें और ब्रह्मचर्य व संयम का संकल्प लें.
  • एकादशी के दिन प्रातः स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें.
  • घर या मंदिर में भगवान विष्णु की मूर्ति या चित्र के समक्ष दीप जलाएं.
  • गंगाजल से अभिषेक करें तथा तुलसी दल, पंचामृत, फल-फूल, धूप-दीप आदि अर्पित करें.
  • “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.
  • पूरे दिन व्रत रखें — यथासंभव निराहार रहें या फलाहार करें.
  • रात्रि में भगवान का भजन-कीर्तन करते हुए जागरण करें.
  • द्वादशी को ब्राह्मण या जरूरतमंद को अन्न, वस्त्र व दक्षिणा का दान कर व्रत का पारण करें.

कामिका एकादशी का महत्व

कामिका एकादशी व्रत पितरों की तृप्ति तथा पूर्व जन्मों के पापों की शांति के लिए अत्यंत प्रभावी माना गया है. यह व्रत क्रोध, लोभ, मोह जैसे दोषों को शांत करता है. श्रीकृष्ण ने स्वयं कहा है कि इस दिन व्रत रखने से मनुष्य, देव, असुर और पिशाच सभी को दिव्य गति मिलती है. तुलसी पूजा का इस दिन विशेष महत्व है, जिससे भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं.

Previous article Bihar Monsoon: भयंकर बारिश से गयाजी में उफान पर नदी-नाले, दर्जनों घर डूबे, पढ़ें वेदर रिपोर्ट
Next article Nitish Kumar Gift: बिहार में अब 125 यूनिट तक बिजली फ्री, सीएम नीतीश का ऐलान- जुलाई के बिल से ही हो जाएगा लागू
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel