[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion कामदा एकादशी 2026: जानें इस दिन किन चीजों का दान करना है सबसे शुभ

कामदा एकादशी 2026: जानें इस दिन किन चीजों का दान करना है सबसे शुभ

0
कामदा एकादशी 2026: जानें इस दिन किन चीजों का दान करना है सबसे शुभ
भगवान विष्णु

Kamada Ekadashi 2026: कामदा एकादशी भगवान विष्णु को समर्पित है. हर साल इस पर्व को चैत्र शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को मनाया जाता है. साल 2026 में यह पर्व 29 मार्च को मनाया जाएगा. यह नए विक्रम संवत यानी हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी है. मान्यता है कि इस व्रत को करने से भक्तों के जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और उनकी सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं.

कामदा एकादशी 2026: शुभ मुहूर्त और तिथि

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष तिथि का समय कुछ इस प्रकार है:

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 28 मार्च 2026, सुबह 08:45 बजे से
  • एकादशी तिथि समाप्त: 29 मार्च 2026, सुबह 07:46 बजे तक
  • उदया तिथि के अनुसार व्रत: 29 मार्च 2026, रविवार को रखा जाएगा
  • पारण का समय: 30 मार्च 2026, सुबह 06:14 से 07:09 के बीच

कामदा एकादशी पर करें इन चीजों का दान

कामदा एकादशी पर भगवान विष्णु की कृपा पाने के लिए दान किया जाता है. शास्त्रों के अनुसार, इस दिन किया गया दान अश्वमेध यज्ञ के समान फल देता है. इस दिन इन चीजों का दान बेहद शुभ माना गया है:

  • पीले वस्त्र और अनाज: भगवान विष्णु को पीला रंग प्रिय है. इस दिन ब्राह्मणों या जरूरतमंदों को पीले वस्त्र, चने की दाल और हल्दी का दान करने से आर्थिक तंगी दूर होती है.
  • जल और शरबत सेवा: मार्च के अंत में गर्मी का प्रभाव बढ़ने लगता है. ऐसे में प्यासे लोगों को शीतल जल या शरबत पिलाना अत्यंत पुण्यदायी माना गया है.
  • फल और मिठाई: मौसमी फलों जैसे केला या आम और पीले रंग की मिठाइयों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है.
  • गौ-सेवा: एकादशी के दिन गाय को हरा चारा और गुड़ खिलाने से कुंडली के कई दोष शांत होते हैं.
  • दीप दान: शाम के समय मंदिर या तुलसी के पास दीपदान करने से जीवन का अंधकार दूर होता है और मानसिक शांति मिलती है. 

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Previous article bhagalpur news. 5064 शिक्षकों के फोल्डर की जांच अप्रैल से, फर्जी शिक्षक पर होगी कार्रवाई
Next article पुष्पवाटिका का मनमोहक प्रसंग सुन भाव-विभोर हुए श्रद्धालु
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel