[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion कामदा एकादशी 2026 कब है? जानें पूजा तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि

कामदा एकादशी 2026 कब है? जानें पूजा तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि

0
कामदा एकादशी 2026 कब है? जानें पूजा तिथि, शुभ मुहूर्त और विधि
भगवान विष्णु की पूजा करते हुए भक्त

Kamada Ekadashi 2026: चैत्र मास के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली एकादशी तिथि को कामदा एकादशी कहा जाता है. यह व्रत भगवान विष्णु को समर्पित है. जैसा कि नाम से स्पष्ट है ‘कामदा’ अर्थात कामनाओं को देने वाली. मान्यता है कि इस व्रत को विधिपूर्वक करने से भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है. साथ ही, भगवान विष्णु की कृपा भक्त पर सदा बनी रहती है. कामदा एकादशी हिंदू नववर्ष की पहली एकादशी होती है.

कामदा एकादशी 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 28 मार्च 2026, सुबह 08:45 बजे से
  • एकादशी तिथि समाप्त: 29 मार्च 2026, सुबह 07:46 बजे तक
  • एकादशी का व्रत हमेशा उदय तिथि में रखा जाता है. इसलिए कामदा एकादशी का व्रत 29 मार्च को रखा जाएगा.
  • व्रत पारण का समय: 30 मार्च 2026, सुबह 06:14 से 07:09 के बीच

कामदा एकादशी पूजा विधि (Puja Vidhi)

  • एकादशी के दिन सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. इस दिन पीले रंग के वस्त्र पहनना बहुत ही शुभ माना जाता है.
  • पूजा स्थल पर भगवान के सामने बैठकर हाथ में जल लेकर व्रत का संकल्प लें.
  • एक लकड़ी की चौकी लें. उस पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं. इसके बाद उस पर भगवान विष्णु की प्रतिमा स्थापित करें.
  • भगवान को पीले फूल, अक्षत, रोली, चंदन, फल और तुलसी दल अर्पित करें.
  • इसके बाद धूप, बत्ती और अगबत्ती जलाएं. साथ ही घी का दीपक जलाकर भगवान विष्णु के सामने रखें.
  • विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप करें.
  • फिर कामदा एकादशी की व्रत कथा और चालीसा का पाठ करें.
  • अंत में आरती करें और पूजा पूर्ण करें.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Previous article व्हाइट मेहंदी का नया ट्रेंड, जानिए घर पर बनाने का आसान तरीका
Next article जेएलकेएम के कोल्हान अध्यक्ष पर मारपीट और रंगदारी मांगने का आरोप, पुलिस कर रही पूछताछ
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel