[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Kali Puja Samagri List: इस दिन है काली पूजा, जल्दी नोट कर लें पूजा की सभी सामग्री

Kali Puja Samagri List: इस दिन है काली पूजा, जल्दी नोट कर लें पूजा की सभी सामग्री

0
Kali Puja Samagri List: इस दिन है काली पूजा, जल्दी नोट कर लें पूजा की सभी सामग्री
kali mata [AI Image]

Kali Puja Samagri List: काली पूजा मुख्य रूप से पश्चिम बंगाल, उड़ीसा और असम में मनाया जाने वाला एक बेहद महत्वपूर्ण त्योहार है. इस पर्व को कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को दीवाली के साथ मनाया जाता है. इस दिन माता काली की आराधना की जाती है.हिंदू धर्म में माता काली को शक्ति, ऊर्जा और साहस का प्रतीक माना जाता है. माता की उपासना से भय का नाश होता है और शक्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है. चलिए जानते हैं कि माता काली को समर्पित इस पूजा में किन-किन चीजों की आवश्यकता होती है.

काली पूजा सामग्री

  • माता काली की प्रतिमा या तस्वीर
  • लाल कपड़ा (आसन के लिए)
  • पूजन थाली
  • दीपक
  • घी
  • बाती
  • धूप
  • अगरबत्ती
  • कपूर
  • गंगाजल
  • अक्षत (चावल)
  • रोली
  • श्रृंगार का सामान — माता काली को अर्पित करने के लिए
  • फूल
  • फल
  • कलश
  • नारियल (कलश पर रखने के लिए)
  • आम के पत्ते
  • बेलपत्र (यदि उपलब्ध हो)
  • पान के पत्ते


काली पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?

काली पूजा इस साल 20 अक्टूबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 55 मिनट पर शुरू होगा और 21 अक्टूबर की मध्यरात्रि 12 बजकर 44 मिनट तक रहेगा.

काली पूजा विधि कैसे करें?

काली पूजा के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र पहनें.इसके बाद भगवान गणेश का आवाहन करें, क्योंकि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत उनसे की जाती है. एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता काली की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें.माता को हल्दी, कुमकुम, सिंदूर, फूल, फल, और लाल चुनरी अर्पित करें. इसके बाद माता को भोग लगाएं. दीपक जलाकर माता के चरणों के पास रखें और धूप-अगरबत्ती जलाएं. माता काली के मंत्रों का जाप करें. अंत में माता काली की आरती कर पूजा सम्पन्न करें.

यह भी पढ़ें: Kali Mata Ki Aarti Lyrics: ‘अम्बे तू है जगदम्बे काली, जय दुर्गे खप्पर वाली, करें मां काली की आरती, शक्ति और साहस का मिलेगा आशीर्वाद

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article बरौनी रिफाइनरी में वेंडर डेवलपमेंट प्रोग्राम का हुआ आयोजन
Next article biharsharif news : बरबीघा सीट से जनसुराज प्रत्याशी बने कैप्टन मुकेश
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel