[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion मां काली की आराधना को उमड़े श्रद्धालु, दर्शन को लगी लंबी लाइन

मां काली की आराधना को उमड़े श्रद्धालु, दर्शन को लगी लंबी लाइन

0
मां काली की आराधना को उमड़े श्रद्धालु, दर्शन को लगी लंबी लाइन
Kaali Puja in Ranchi

Kali Puja: रांची के मनीटोला हिनू स्थित मां मनोकामना काली मंदिर में सोमवार को आयोजित बड़ा पूजा में आस्था और श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा. सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालु मां काली के दर्शन के लिए मंदिर परिसर पहुंचने लगे थे. दिनभर मंदिर परिसर जयकारों से गूंजता रहा. भक्तों ने कतारबद्ध होकर मां काली के दर्शन किये और उनसे आशीवांद मांगा. मंदिर परिसर और मां के दरबार को फूलों और फलों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था. पूजा समिति द्वारा भव्य तैयारियों के बीच भक्तों के लिए खिचड़ी भोग की विशेष व्यवस्था की गयी थी, जिसका वितरण सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक किया गया.

250 कारीगरों ने बनायी खिचड़ी

बड़ा पूजा के अवसर पर मां काली को अर्पित महाभोग की विशेष मान्यता है. इस बार करीब एक लाख भक्तों के लिए प्रसाद का वितरण किया गया. 250 से अधिक रसोइयों की टीम ने मिलकर खिचड़ी भोग तैयार किया, जिसे श्रद्धालुओं के बीच वितरित किया गया.

राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने की आराधना मां के दरबार में कई राजनीतिक व सामाजिक हस्तियों ने पहुंचकर दर्शन किये और राज्य की सुख समृद्धि व विकास की प्रार्थना की. इनमें केंद्रीय राज्य मंत्री संजय सेठ, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक सीपी सिंह, आलोक दुबे, दीपू सिन्हा आदि शामिल थे.

भजन संध्या और जागरण आज : बड़ा पूजा का समापन मंगलवार को भजन संध्या और जागरण के साथ होगा. शाम पांच बजे से रांची और बंगाल की जागरण मंडली मां के चरणों में भजनों की प्रस्तुति देगी. आयोजन में मुख्य पुजारी रामेश्वर पासवान व सचिव पवन पासवान के नेतृत्व में टीम सहयोग कर रही है. इसमें पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर, रमेश सिंह, बीरेंद्र प्रधान, अशोक राय, सुबोध सिंह गुड्डू, शंभु गुप्ता, दीपू सिन्हा, सत्यनारायण अग्रवाल, राजा पासवान, आलोक दुबे, मेहुल दुबे, प्रमोद पासवान, सुमित कुमार, विकास रंजन, चंद्रभूषण सिन्हा, जयंत राय, सौरभ राय, सुनीता मिंज, उर्मिला उरांव, रानी जायसवाल, बिमला देवी आदि का अहम योगदान है.

Previous article Vat Savitri Vrat 2025 की धूम, नवविवाहिताएं दिखीं भाव-विभोर, पूरी श्रद्धा से निभाई परंपरा
Next article Jharkhand Board 10th Result 2025 DECLARED soon: झारखंड बोर्ड 10वीं का रिजल्ट jacresults.com पर, ऐसे पाएं ओरिजिनल मार्कशीट
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel