[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Jaya Ekadashi Vrat Parana Time: जया एकादशी व्रत का पारण आज, जानें सही समय

Jaya Ekadashi Vrat Parana Time: जया एकादशी व्रत का पारण आज, जानें सही समय

0
Jaya Ekadashi Vrat Parana Time: जया एकादशी व्रत का पारण आज, जानें सही समय
जया एकादशी व्रत का पारण आज

Jaya Ekadashi Vrat Parana Time: माघ महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी को जया एकादशी कहा जाता है. इस साल 29 जनवरी को जया एकादशी का व्रत रखा गया. यह दिन भगवान विष्णु को समर्पित होता है. मान्यता है कि इस दिन सच्चे मन से व्रत और पूजा करने से पापों से मुक्ति मिलती है, मन शांत रहता है, जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है. इसी कारण भक्त पूरे दिन उपवास रखकर भगवान विष्णु का ध्यान करते हैं.

जया एकादशी व्रत का पारण मुहूर्त (व्रत खोलने का समय)

पंचांग के अनुसार 30 जनवरी को सुबह 7:10 बजे सूर्योदय हो चुका है और सुबह 11:09 बजे एकादशी तिथि समाप्त हो जाएगी. जया एकादशी का व्रत खोलने का सबसे अच्छा समय है सुबह 7:10 से 9:20 बजे तक. अगर किसी वजह से इस समय व्रत नहीं खोल पाए, तो दोपहर (मध्यान्ह) के बाद ही पारण करें.

जया एकादशी व्रत की आसान पारण विधि

  • पारण वाले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें.
  • साफ और पीले रंग के कपड़े पहनें.
  • घर के मंदिर में भगवान विष्णु की तस्वीर या मूर्ति के सामने घी का दीपक जलाएं.
  • भगवान को चंदन, पीले फूल, पीले चावल, तुलसी के पत्ते, पीले फल और मिठाई चढ़ाएं.
  • पूजा के समय “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.
  • व्रत में हुई किसी भी गलती के लिए भगवान से क्षमा मांगें.
  • इसके बाद 7 तुलसी के पत्ते खाकर व्रत खोलें.

पारण के बाद क्या करें?

ये भी पढ़ें: आज जया एकादशी पर पढ़ें ये पावन कथा

  • व्रत खोलने के बाद सात्विक भोजन करें.
  • ध्यान रखें कि द्वादशी तिथि समाप्त होने से पहले अनाज न खाएं.
  • अनाज का सेवन द्वादशी खत्म होने के बाद ही करना शुभ माना जाता है.
Previous article Russia-Ukraine Peace Talks: जेलेंस्की को रूस से आया बुलावा, क्या मॉस्को जाकर पुतिन से हाथ मिलाएंगे यूक्रेनी राष्ट्रपति?
Next article जमशेदपुर में कैरव गांधी के किडनैपर और पुलिस के बीच मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel