[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion इस दिन मनाई जाएगी जया एकादशी, जानें क्या है इसका महत्व

इस दिन मनाई जाएगी जया एकादशी, जानें क्या है इसका महत्व

0
इस दिन मनाई जाएगी जया एकादशी, जानें क्या है इसका महत्व
Jaya Ekadashi 2025

Jaya Ekadashi 2025: माघ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को जया एकादशी के नाम से प्रचलित है. पद्म पुराण में बताया गया है कि इस एकादशी के व्रत से अमोघ फल की प्राप्ति होती है साथ ही सभी पापों से मुक्ति मिलती है , इस व्रत में भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने से सुख-समृद्धि का वरदान मिलता है और हर कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होती है. माघ माह की इस एकादशी के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने और दान पुण्य करने से बैकुंठ लोक और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

कब मनाई जाएगी जया एकादशी

इस बार जया एकादशी 08 फरवरी 2025 दिन शनिवार को है.जया एकादशी व्रत को भीष्म एकादशी या भूमि एकादशी के नाम से भी जाना जाता है.

ऐसे हुई विद्या की देवी मां सरस्वती की उत्पत्ति, यहां से जानें इससे जुड़ी कहानी

जया एकादशी के दिन बन रहें हैं, शुभ योग

जया एकादशी पर कई शुभ योग बन रहे हैं, जिससे इस दिन का महत्व और भी अधिक है.इस तिथि पर सर्वार्थ सिद्धि नामक महायोग बन रहा है,वहीं शास्त्रों में बताया गया है कि इस शुभ योग में भगवान श्री हरि के साथ माता लक्ष्मी की पूजा अर्चना करने से शुभ फल प्राप्त होगा ,साथ ही इस योग में किए गए कोई भी शुभ कार्य निश्चित ही सफल और शुभदायक होता है.हालांकि कुछ समय के लिए एकादशी पर भद्रा का भी साया होगा, जो सुबह 07 बजकर 10 मिनट से दोपहर 02 बजकर 01 मिनट तक होगा.वहीं सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 07 बजकर 10 मिनट से आरंभ हो कर, अगली सुबह 03 बजकर 23 मिनट तक रहेगा.यानी पूरे दिन इस योग का असर बना रहेगा.

जया एकादशी व्रत का महत्व

जया एकादशी के दिन लक्ष्मी नारायण का व्रत करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं और आरोग्य जीवन की प्राप्ति होती है,साथ ही मनुष्य को पृथ्वी लोक के सभी सुख-सुविधाओं को भोगकर अंत में बैकुंठ धाम की प्राप्त करता है.

जैसा की इस एकादशी के नाम से ही पता चल रहा है, यह व्रत सभी कार्यों में उन्नति और सफलता दिलाता है साथ ही बेहद अधिक कल्याणकारी माना जाता है. इस व्रत में शंख, चक्र और गदाधारी भगवान श्री हरि के स्वरूप की पूजा की जाती है.इस व्रत में दान करने का फल संपूर्ण यज्ञों के करने के बराबर वरदान मिलता है. यह व्रत ना केवल भगवान श्री हरि के भक्त को बल्कि उसके पूरे परिवार को कल्याण और समृद्ध पूर्ण बनाता है,यह व्रत करने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाता है और पिशाचत्व का भी अंत करता है.

भाद्रपद कृष्ण पक्ष में आने वाली जया एकादशी के दिन भगवान श्री हरि के ‘उपेंद्र’ स्वरूप की पूजा की जाती है, प्रकृति अथवा आदि शक्ति के अर्थ में ‘अजा’ का प्रयोग होता है, अजा यानी ‘जिसका जन्म न हुआ हो, एकादशी व्रत में रात्रि जागरण की भी परंपरा मानी जाती है. इस दिन नारायण कवच, विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ तथा दान और पितृ तर्पण करना अत्यंत शुभ होता है.

Previous article ऐसे हुई विद्या की देवी मां सरस्वती की उत्पत्ति, यहां से जानें इससे जुड़ी कहानी
Next article हर्षित राणा को कन्कशन सब्सटीट्यूट बनने का पता कब चला? और कौन था इस दांव का मास्टरमाइंड, राणा ने खुद खोला राज
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel