[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion January 1 Birthday Upay: 1 जनवरी के दिन जन्मे लोग करें ये उपाय, सालभर बनी रहेगी सफलता

January 1 Birthday Upay: 1 जनवरी के दिन जन्मे लोग करें ये उपाय, सालभर बनी रहेगी सफलता

0
January 1 Birthday Upay: 1 जनवरी के दिन जन्मे लोग करें ये उपाय, सालभर बनी रहेगी सफलता
बाबा वेंगा की भविष्यवाणी 2026

January 1 Birthday Upay: नए साल की शुरुआत जहां पूरी दुनिया जश्न और नई उम्मीदों के साथ करती है, वहीं जिन लोगों का जन्मदिन 1 जनवरी को होता है, उनके लिए यह दिन और भी खास माना जाता है. अंक ज्योतिष के अनुसार 1 जनवरी को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है, जिसका स्वामी सूर्य ग्रह है. सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व और सफलता का कारक माना जाता है. ऐसे में अगर ये लोग अपने जन्मदिन के दिन कुछ खास उपाय कर लें, तो पूरा साल शुभ फल देने वाला बन सकता है.

सूर्य को मजबूत करने का उपाय

1 जनवरी को जन्मदिन वाले जातक सुबह स्नान के बाद तांबे के लोटे में जल, लाल फूल और थोड़ा सा गुड़ डालकर सूर्य को अर्घ्य दें. ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ता है और करियर में सफलता के योग बनते हैं.

लाल रंग का करें विशेष प्रयोग

मूलांक 1 वालों के लिए लाल रंग शुभ माना जाता है. जन्मदिन के दिन लाल वस्त्र पहनें या लाल रंग का रूमाल साथ रखें. इससे आत्मविश्वास बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है.

ये भी पढ़ें:  बाबा वेंगा की भविष्यवाणी, साल 2026 में किन राशियों पर बरसेगा पैसा, क्या आपकी राशि भी है इस लिस्ट में

गरीबों को दें दान

इस दिन गेहूं, गुड़, तांबा या लाल वस्त्र का दान करना बेहद शुभ माना जाता है. इससे सूर्य दोष शांत होता है और आर्थिक परेशानियां कम होती हैं.

पिता और गुरु का लें आशीर्वाद

1 जनवरी को जन्मे लोगों को अपने पिता, गुरु या किसी बुजुर्ग पुरुष का आशीर्वाद जरूर लेना चाहिए. ऐसा करने से जीवन में मार्गदर्शन और स्थिरता मिलती है.

भगवान सूर्य या राम की पूजा

जन्मदिन के दिन सूर्य देव या भगवान श्रीराम की पूजा करें. “ॐ घृणि सूर्याय नमः” मंत्र का 11 या 21 बार जप करना विशेष फलदायी माना जाता है.

नए संकल्प लें

1 जनवरी को जन्मदिन होना संकेत देता है कि आप नेतृत्व क्षमता वाले व्यक्ति हैं. इस दिन नए लक्ष्य और संकल्प तय करें, इससे सालभर सफलता के योग बने रहते हैं.

Previous article उत्तर कोरिया ने 8700 टन की पनडुब्बी दिखाने के बाद दागीं लंबी दूरी की क्रूज मिसाइलें, अमेरिका और दक्षिण कोरिया के लिए सीधे चेतावनी
Next article Unnao Rape Case: जब तक कुलदीप सेंगर को फांसी की सजा…, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद क्या कहा पीड़िता ने
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel