[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion सोमवार से शनिवार तक: किस वार में जन्मे लोग होते हैं सबसे बुद्धिमान?

सोमवार से शनिवार तक: किस वार में जन्मे लोग होते हैं सबसे बुद्धिमान?

0
सोमवार से शनिवार तक: किस वार में जन्मे लोग होते हैं सबसे बुद्धिमान?
जन्म वार फल

Birth Day Astrology: वैदिक ज्योतिष में व्यक्ति के जन्म का दिन यानी वार उसके स्वभाव, व्यक्तित्व और जीवन की प्रवृत्तियों को प्रभावित करने वाला माना गया है. प्रत्येक वार किसी न किसी ग्रह से संबंधित होता है, जिसके प्रभाव से व्यक्ति के गुण, व्यवहार और जीवन शैली का अनुमान लगाया जाता है. आइए जानते हैं सप्ताह के सातों दिनों में जन्म लेने वाले लोगों के बारे में ज्योतिषीय मान्यताएं क्या कहती हैं.

रविवार को जन्मे जातक

रविवार को जन्म लेने वाले लोग साहसी, तेजस्वी और उत्साही माने जाते हैं. इनमें नेतृत्व क्षमता होती है और ये कठिन परिस्थितियों में भी विजय प्राप्त करने का प्रयास करते हैं. ऐसे जातक अच्छे कर्मों का फल पाने वाले और प्रभावशाली व्यक्तित्व के स्वामी होते हैं.

सोमवार को जन्मे जातक

सोमवार को जन्मे व्यक्ति शांत स्वभाव, व्यवहार कुशल और दूसरों की भावनाओं को समझने वाले होते हैं. ये सुख-दुख में संतुलित रहते हैं, मधुर भाषी होते हैं और दूसरों के हित का ध्यान रखते हैं. विद्वता और सरलता इनके प्रमुख गुण माने जाते हैं.

मंगलवार को जन्मे जातक

मंगलवार को जन्म लेने वाले लोग साहसी, तीक्ष्ण स्वभाव वाले और कर्मठ होते हैं. ये स्पष्टवादी होते हैं और नेतृत्व क्षमता रखते हैं. ज्योतिष के अनुसार ऐसे लोग भूमि, कृषि या प्रशासनिक कार्यों से जुड़े हो सकते हैं.

बुधवार को जन्मे जातक

बुधवार को जन्मे व्यक्ति बुद्धिमान, गुणों के पारखी और व्यापारिक समझ रखने वाले होते हैं. ये मधुरभाषी, कलाप्रेमी और आकर्षक व्यक्तित्व के धनी माने जाते हैं. विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने की क्षमता इनमें होती है.

गुरुवार को जन्मे जातक

गुरुवार को जन्मे लोग विद्वान, सम्मानित और गुरुजनों के प्रिय होते हैं. ये ज्ञानवान, गुणी और धन-संपत्ति प्राप्त करने वाले माने जाते हैं. समाज में प्रतिष्ठा अर्जित करना इनके स्वभाव का हिस्सा होता है.

शुक्रवार को जन्मे जातक

शुक्रवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति प्रसन्नचित्त, सुसंस्कृत और सुंदर व्यक्तित्व वाले माने जाते हैं. ये स्वच्छता पसंद करते हैं और प्रखर बुद्धि के स्वामी होते हैं. जीवन में सौंदर्य और संतुलन को महत्व देते हैं.

शनिवार को जन्मे जातक

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार शनिवार को जन्मे लोगों का स्वभाव गंभीर और संघर्षशील हो सकता है. इन्हें जीवन में चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन धैर्य और परिश्रम से ये सफलता भी प्राप्त कर सकते हैं.

Previous article बिहार की इन 3 चीजों को मिला GI Tag, GK में जानिए आज का बड़ा सवाल
Next article जहानाबाद सब्जी हाट के अभाव में सड़कों पर सजा बाजार, बढ़ा अतिक्रमण, जाम से परेशान लोग
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel