[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Janaki Jayanti 2024: जानकी जयंती आज, मां सीता की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय

Janaki Jayanti 2024: जानकी जयंती आज, मां सीता की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय

0
Janaki Jayanti 2024: जानकी जयंती आज, मां सीता की कृपा पाने के लिए जरूर करें ये उपाय
Janaki Jayanti Date 2024

Janaki Jayanti 2024: फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को माता सीता की जयंती के रूप में मनाया जाता है. उदया तिथि के अनुसार, जानकी जयंती 04 मार्च, आज सोमवार के दिन मनाई जा रही है.

Janaki Jayanti 2024: जानकी जयंती का शुभ मुहूर्त
फाल्गुन माह में कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि 03 मार्च 2024 को सुबह 08 बजकर 44 मिनट पर शुरू हो चुकाा है. वहीं इस तिथि का समापन 04 मार्च को सुबह 08 बजकर 49 मिनट पर होने जा रहा है. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार जानकी जयंती 04 मार्च, सोमवार के दिन मनाई जाएगी.

Janaki Jayanti 2024: सीता अष्टमी पूजा विधि

आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद माता सीता की हल्दी, चन्दन और कुमकुम से पूजा करें.
इसके बाद उनके आगे घी का दीपक जलाएं और श्रृंगार की वस्तुएं चढ़ाएं.
फिर मां जानकी को किसी मीठी चीज का भोग लगाएं.
मां सीता को पीली चीजों का भोग लगाना चाहिए.
माता सीता की आरती करें
इसके बाद ‘श्री जानकी रामाभ्यां नमः’ मंत्र का 108 बार जप करें.
सुहागिन महिलाएं सीता अष्टमी का व्रत भी रख सकती हैं.
शाम के वक्त पूजा करने के बाद ही अपना व्रत खोलें.
सीता जयंती के दिन दान का भी विशेष महत्व है

Janaki Jayanti 2024: जानकी जयंती पर जरूर करें ये उपाय
जानकी जयंती व्रत को सुहागिन महिलाओं के लिए भी काफी खास माना गया है. इसे रखने से वैवाहिक जीवन की परेशानियां खत्म होती हैं. साथ ही पति की आयु लंबी होती है. यदि आपके घर में भी किसी कन्या के विवाह में दिक्कतें आ रही हैं, या फिर वैवाहिक जीवन सुखी नहीं है, तो जानकी जयंती के दिन इन उपायों को आजमाने से समस्या से छुटकारा मिल सकता है.

  1. यदि वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हों, तो सीता अष्टमी के दिन भगवान राम और माता सीता की जोड़े के साथ पूजा करें. सीता माता की मांग में सात बार सिंदूर लगाएं और हर बार उन्हें लगाने के बाद खुद की मांग में भी लगाएं.
  2. राम और सीता माता के आपसी संबन्ध बहुत मधुर थे. इनके बीच काफी प्रेम और एक दूसरे के प्रति सम्मान था, इसलिए इनकी जोड़ी को आदर्श जोड़ी कहा जाता है. यदि आपके घर में भी आए दिन क्लेश बना रहता है तो इस दिन राम-सीता की एक तस्वीर लाकर घर में रखें और उसका रोज पूजन करें.
  3. जिन कन्याओं की शादी नहीं हो पा रही है, वे इस दिन गंगा के पास की मिट्रटी या तुलसी की मिट्रटी लेकर माता सीता और राम की प्रतिमा बनाएं. दोनों का पूजन करें और माता को सुहाग का सामान चढ़ाएं. इसके बाद एक अच्छे वर के लिए प्रार्थना करें.
  4. किसी मनोकामना की पूर्ति चाहते हैं तो रुद्राक्ष की माला से सीता अष्टमी के दिन ओम जानकी रामाभ्यां नमः मंत्र का जाप करें. आप मंत्र की एक, पांच, सात, ग्यारह या इक्कीस मालाएं कर सकते हैं.
Previous article देवघर : शिवरात्रि में सुरक्षा का होगा पुख्ता इंतजाम, अतिरिक्त पदाधिकारियों सहित पुलिस फोर्स की तैनाती
Next article देवघर : सहरजोरी गांव में घर-घर जलापूर्ति की सुविधा, फिर भी डीएमएफटी फंड से लगा दिये 12 चापानल
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel