[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion International Yoga Day 2025: योग बनता है आध्यात्मिक एकता का माध्यम

International Yoga Day 2025: योग बनता है आध्यात्मिक एकता का माध्यम

0
International Yoga Day 2025: योग बनता है आध्यात्मिक एकता का माध्यम
International Yoga Day 2025

लेखिका- डॉ. (श्रीमती) मंजु लता गुप्ता

International Yoga Day 2025: “सृष्टि के आरंभ में तथा मनुष्य के आगमन के समय अनंत परमात्मा ने अपनी प्रज्ञाशील सृजनात्मक ब्रह्माडीय ऊर्जा को मात्र विकर्षण …से ही नहीं अपितु उस शक्ति से भी परिपूर्ण किया जिसके द्वारा संसार में इधर-उधर भटकती आत्माएँ वापिस आकर ब्रह्म अर्थात ईश्वर से एक हो सकें.” योग के अवतार कहे जाने वाले उच्चकोटि के ऋषि परमहंस योगानन्दजी ने अपनी भगवद्गीता पर टीका ‘ईश्वर-अर्जुन संवाद’ में इन सुंदर शब्दों को अंकित किया है. उनका कहना है कि योग के विज्ञान को कभी भी नष्ट नहीं किया जा सकता क्योंकि यह मनुष्य के भीतर के परमसत्य से जुड़ा है.

वृत्तियों का सर्वथा रुक जाना योग है

जब अवरोहण करती आत्मा मन के प्रभाव में आती है, साधारणतया यह मानवी चेतना से एकरूप होकर सीमित हो जाती है. यह मन, पंचेंद्रियों से प्रभावित हो अपने लिए ही नहीं अन्यों के लिए भी चुनौतियाँ एवम समस्याएं पैदा कर संसार में उथल-पुथल का कारण बनता है. फिर शांति और सुख की लालसा से वह पुनः अपने अंतर में विद्यमान एकत्त्व की शक्ति से अंततः ब्रह्म में आरोहण करता है—यही योग है. महान् ऋषि पतंजली के अनुसार—योगश्चित्तवृत्तिनिरोधः अर्थात चित्त अथवा अंतःकरण की वृत्तियों का सर्वथा रुक जाना योग है.

भारतवर्ष की धरोहर योग-विज्ञान

मन के अति द्रुतगामी वेग को रोकना सरल नहीं तो असंभव भी नहीं है. परंतु इसके लिए हमें कुछ विशिष्ट योग की प्रविधियों की आवश्यकता होती है. सचमुच भारतवर्ष की धरोहर योग-विज्ञान, जो संपूर्ण संसार के लिए एक उपहार है; को संयुक्त राष्ट्र महासभा ने इसकी महत्ता को समझते हुए 2015 में, 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में संघोषित करके संपूर्ण मानवजाति का कल्याण किया है.

योग के जनक परमहंस योगानन्द

पश्चिम में ‘योग के जनक’ कहे जाने वाले परमहंस योगानन्द जिन्होंने अपने जीवन के महत्त्वपूर्ण 30 वर्ष से भी अधिक पश्चिम में बिताए तथा भारत में योगदा सत्संग सोसाइटी ऑफ इण्डिया और अमेरिका में सेल्फ-रियलाईजेशन फेलोशिप की स्थापना करके ध्यान के क्रियायोग विज्ञान, जो योग की एक उन्नत और विशिष्ट शैली है, की शिक्षाओं का प्रचार प्रसार करके एक सेतु बना दिया जो इच्छुक लोगों को दुख और चिंताओं की दल-दल से पार लगाने का आश्वासन प्रदान करता है.

योगानन्दजी, अपनी पुस्तक ‘योगी कथामृत’, जिसे मन और आत्मा के द्वार खोलने वाली पुस्तक माना जाता है, के 26वें अध्याय में क्रियायोग का अर्थ बताते हैं – “‘एक विशिष्ट कर्म या विधि (क्रिया) द्वारा अनंत परमतत्त्व के साथ मिलन (योग).’ इस विधि का निष्ठापूर्वक अभ्यास करने वाला योगी धीरे-धीरे, कर्म-बंधन से या कार्य-कारण संतुलन की नियमबद्ध शृंखला से मुक्त हो जाता है.”

यह महान् योग प्रविधि संसार का त्याग करने वाले संन्यासियों के लिए ही नहीं अपितु मृत्युंजय बाबाजी और उनके शिष्य लाहिडी महाशय के अनुग्रह से सभी योग के इच्छुक लोगों के लिए भी उपलब्ध है. इस महान् परिवर्तनकारी योग को सीखने हेतु पाठकगण योगदा सत्संग सोसाइटी की वेबसाइट yssi.org पर जा सकते हैं, जो एक ऐसा द्वार है जहाँ से गृह-अध्ययन की पाठमाला प्राप्त कर, योग की इस वैज्ञानिक प्रविधि को सरलता से सीख सकते हैं. पाठमाला के लिए नामांकन करवाकर मूल प्रविधियों का कुछ समय अभ्यास करके इस मानव देह को, जिसकी क्षमता 50 वाट के बल्ब जितनी है, क्रियायोग के अभ्यास से उत्पन्न करोड़ों वाट की शक्ति को सहन करने योग्य बनाया जाता है. आइए इस अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हम स्वयं के कल्याण हेतु क्रियायोगी बनें और अपने शरीर और मन को उस महाप्राणशक्ति, जो संपूर्ण सृष्टि का आधार है, की अनन्त संभावनाओं को व्यक्त करने के योग्य बनाएं.

Previous article Heavy Rain Alert: पूर्वोतर में बारिश का कहर, इन राज्यों में होगी तेज बारिश
Next article Sitaare Zameen Par: ‘तारे जमीन पर’ के ईशान ने आमिर की फिल्म का किया रिव्यू, कहा- मेरा दिल अब और भी भरा-भरा है
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel