[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Indira Ekadashi Vrat Katha: कल इंदिरा एकादशी पर जरूर सुनें ये व्रत कथा

Indira Ekadashi Vrat Katha: कल इंदिरा एकादशी पर जरूर सुनें ये व्रत कथा

0
Indira Ekadashi Vrat Katha: कल इंदिरा एकादशी पर जरूर सुनें ये व्रत कथा
इंदिरा एकादशी व्रत कथा यहां देखें

Indira Ekadashi Vrat Katha: इस वर्ष इंदिरा एकादशी व्रत 17 सितंबर, बुधवार को मनाया जाएगा. पितृ पक्ष में आने वाली यह एकादशी, आश्विन कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को पड़ती है. इस दिन भगवान विष्णु के ऋषिकेश स्वरूप की पूजा की जाती है और व्रत कथा सुनना शुभ माना जाता है. माना जाता है कि इस व्रत के पालन से पितरों का उद्धार होता है और व्रती को जीवन के अंत में स्वर्ग की प्राप्ति होती है.

इंदिरा एकादशी व्रत कथा

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन को इंदिरा एकादशी का महत्व समझाते हुए इसकी कथा सुनाई थी. सतयुग में महिष्मती नामक नगरी के राजा इन्द्रसेन बड़े धर्मनिष्ठ और दयालु थे. एक दिन नारद मुनि उनसे मिलने आए और बताया कि उनके पिता एकादशी व्रत के टूटने के कारण यमलोक में हैं. नारद मुनि ने सुझाव दिया कि यदि राजा इन्द्रसेन विधिपूर्वक इंदिरा एकादशी व्रत कर उसका पुण्य अपने पिता को अर्पित करें तो उन्हें मुक्ति मिल जाएगी. नारद मुनि के बताए नियमों का पालन करते हुए राजा इन्द्रसेन ने इंदिरा एकादशी व्रत किया. इस व्रत के पुण्यफल से उनके पिता को वैकुंठ लोक की प्राप्ति हुई. तभी से इस व्रत को पितरों के उद्धार और मोक्ष के लिए अत्यंत फलदायी माना जाता है.

इंदिरा एकादशी व्रत का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार आश्विन मास की एकादशी तिथि 17 सितंबर 2025 को दोपहर 12:21 बजे शुरू होकर उसी दिन रात 11:39 बजे तक रहेगी. उदया तिथि को आधार मानते हुए इंदिरा एकादशी का व्रत 17 सितंबर को ही करना शुभ रहेगा. वहीं व्रत का पारण 18 सितंबर 2025 को सुबह 06:07 बजे से 08:34 बजे के बीच करना अत्यंत उचित माना गया है.

Previous article Jio का बजट-फ्रेंडली प्लान, 28 दिनों तक एक्टिव रहेगा नंबर, कीमत 200 रुपये से भी कम
Next article 8th Pay Commission: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ऐतिहासिक वेतन और पेंशन अपडेट, जबरदस्त बढ़ोतरी की उम्मीद
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel