[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Karwa Chauth Puja Alone At Home: घर पर अकेले कैसे करें करवा चौथ का व्रत? जानें जरूरी बातें

Karwa Chauth Puja Alone At Home: घर पर अकेले कैसे करें करवा चौथ का व्रत? जानें जरूरी बातें

0
Karwa Chauth Puja Alone At Home: घर पर अकेले कैसे करें करवा चौथ का व्रत? जानें जरूरी बातें
Karwa Chauth Puja

karwa chauth Puja Alone At Home: करवा चौथ का व्रत कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को हर साल किया जाता है. इस वर्ष यह व्रत 10 अक्टूबर 2025 को रखा जाएगा. पति की लंबी आयु और सलामती के लिए शादीशुदा महिलाएं यह व्रत रखती हैं. आमतौर पर यह व्रत घर की दो से तीन महिलाओं के साथ मिलकर किया जाता है, क्योंकि पूजा के समय करवा की आपस में अदला-बदली की जाती है.ऐसे में सवाल उठता है कि जो महिलाएं अपने घर से दूर रह रही हैं या जिनके घर में सास या कोई बड़ी-बुजुर्ग महिला नहीं है, क्या वे अकेले करवा चौथ का व्रत कर सकती हैं?चलिए, इस लेख के माध्यम से जानते हैं इन सभी सवालों के जवाब.

घर पर क्या अकेले करवा चौथ की पूजा की जा सकती है?

यदि घर पर कोई बड़ी-बुजुर्ग महिला नहीं है, तो ऐसी परिस्थिति में घर पर अकेले करवा चौथ की पूजा की जा सकती है.शास्त्रों में ऐसा कहीं भी उल्लेख नहीं है कि अकेले घर पर करवा चौथ की पूजा नहीं की जा सकती.हालांकि, घर पर अकेले पूजा करने के लिए कुछ विशेष नियमों और विधियों का पालन करना आवश्यक है.

घर पर अकेले कैसे करें करवा चौथ की पूजा?

यदि आप भी इस बार घर पर अकेली करवा चौथ की पूजा कर रही हैं, तो इससे जुड़े कुछ नियमों को जानना आपके लिए बेहद ज़रूरी है, ताकि आप बिना किसी गलती या परेशानी के सही विधि से पूजा कर सकें.

सबसे पहले घर के मंदिर में मिट्टी या गोबर से माता गौरी की प्रतिमा बनाएं.इसके बाद माता का श्रृंगार करें.पूजा के लिए दो अलग-अलग करवे तैयार करें.दोनों में शुद्ध जल भरें.उन्हें ढक्कन से ढकें और ऊपर मिठाई रखें.एक करवा अपने लिए रखें और दूसरा माता गौरी को अर्पित करें.सारी तैयारी पूरी हो जाने के बाद पूजा आरंभ करें.माता की पूजा-अर्चना और भोग अर्पण के बाद, बनाई गई माता की प्रतिमा के साथ करवे की अदला-बदली करें.इसके लिए अपने हाथों को सात बार क्रॉस करते हुए यह शब्द दोहराएं – “ले सुहागन ले करवा, दे सुहागन दे करवा.”

सात बार यह प्रक्रिया पूरी करने के बाद चंद्र दर्शन करें और अर्घ्य दें.इसके बाद माता गौरी को सिंदूर और सुहाग का सामान अर्पित करें और व्रत का पारण करें.व्रत पूर्ण होने के बाद माता गौरी के नाम से चढ़ाए गए करवे का जल घर के पौधों में डाल दें.

यह भी पढ़े: Karwa Chauth Kahani: यहां पढ़िए करवा चौथ की पौराणिक कहानी, जानिए चन्द्र दर्शन के बाद ही क्यों होता है व्रत पूरा

यह भी पढ़े: Karwa Chauth Moon Rise Time 2025: कितने बजे होगा चंद्र उदय? जानें करवा चौथ व्रत के जरूरी नियम

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.



Previous article वज्रपात से एक ही परिवार के नौ मवेशियों की मौत
Next article फुलवरिया के श्रीपुर में झरही नदी पर डायवर्सन पुल बहा, तीन प्रखंडों का संपर्क टूटा
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel