[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion आसमान का चांद कैसे बना भगवान शिव के जटाओं का गहना, जानें पौराणिक कथाओं में छुपा रहस्य

आसमान का चांद कैसे बना भगवान शिव के जटाओं का गहना, जानें पौराणिक कथाओं में छुपा रहस्य

0
आसमान का चांद कैसे बना भगवान शिव के जटाओं का गहना, जानें पौराणिक कथाओं में छुपा रहस्य
भगवान शिव

Bhagwan Shiv: भगवान शिव को शंकर, महादेव, भोलेनाथ समेत कई अन्य नामों से जाना जाता है. भगवान शिव का हर रूप और उनसे जुड़ी हर चीज रहस्यों से भरी हुई है—चाहे वह उनके शरीर पर लगा भस्म हो या माथे पर सजा चंद्रमा. कई लोग मानते हैं कि भगवान शिव चंद्रमा को केवल एक आभूषण की तरह अपनी जटाओं में धारण करते हैं, लेकिन ऐसा नहीं है. भगवान शिव और चंद्रमा से जुड़ी कई पौराणिक कथाएँ प्रचलित हैं, और आज हम उनमें से एक कथा आपको बता रहे हैं.

पौराणिक कथा

कथाओं के अनुसार, देवताओं और असुरों ने मिलकर अमृत प्राप्त करने के लिए समुद्र मंथन किया था. मंथन के दौरान समुद्र से कालकूट नामक विष निकला. यह विष इतना खतरनाक था कि इसकी एक बूंद ही पूरे संसार को नष्ट करने के लिए पर्याप्त थी. विष की उपस्थिति मात्र से देवता और असुर दोनों ही व्याकुल हो गए. तब भगवान शिव आगे आए और उस विष को अपने कंठ में ग्रहण कर लिया. लेकिन विष के प्रभाव से भगवान शिव का शरीर तपने लगा. यह देखकर चंद्रदेव और अन्य देवताओं ने उनसे आग्रह किया कि वे चंद्रमा को अपने सिर पर धारण करें, ताकि चंद्रमा की शीतलता उनके शरीर के ताप को कम कर सके. भगवान शिव ने उनका यह आग्रह स्वीकार किया और चंद्रमा को अपनी जटाओं में धारण कर लिया.

भगवान शिव के सिर पर सजा चंद्रमा किसका प्रतीक है?

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान शिव के सिर पर सजा चंद्रमा मन, नियंत्रण, समय और अमरता का प्रतीक है. यह उनके उग्र रूप के साथ संतुलन बनाए रखता है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल मान्यताओं और परंपरागत जानकारियों पर आधारित है. प्रभात खबर किसी भी तरह की मान्यता या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Previous article गणतंत्र दिवस की तैयारी: उपायुुक्त के साथ अधिकारियों की बैठक
Next article स्नान-ध्यान के साथ मनाया गया मकर संक्रांति का त्योहार
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel