[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Holi 2026 Date: कब है होली, जानें नए साल में किस दिन मनाया जाएगा रंगों का त्योहार

Holi 2026 Date: कब है होली, जानें नए साल में किस दिन मनाया जाएगा रंगों का त्योहार

0
Holi 2026 Date: कब है होली, जानें नए साल में किस दिन मनाया जाएगा रंगों का त्योहार
होली 2026 में कब है

Holi 2026 Date: हिंदू धर्म में होली को उल्लास, रंग और सामाजिक समरसता का प्रतीक माना जाता है. यह पर्व हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. शास्त्रों के अनुसार पूर्णिमा की रात होलिका दहन किया जाता है और इसके अगले दिन रंगों वाली होली, जिसे धुलेंडी भी कहा जाता है, खेली जाती है. यह पर्व भक्त प्रह्लाद और हिरण्यकश्यप की कथा से जुड़ा है, जहां बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश मिलता है.

इस वर्ष 2026 में पूर्णिमा तिथि दो दिन पड़ने के कारण लोगों के मन में होलिका दहन और होली की तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है. वैदिक पंचांग के अनुसार इस असमंजस को स्पष्ट किया गया है.

होलिका दहन 2026 की सही तिथि और मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 में होलिका दहन 3 मार्च, मंगलवार को किया जाएगा. इस दिन होलिका दहन का शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 22 मिनट से रात 8 बजकर 50 मिनट तक रहेगा. शास्त्रों में बताया गया है कि होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा के दिन सूर्यास्त के बाद प्रदोष काल में किया जाना चाहिए, बशर्ते उस समय भद्रा न हो.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि भद्रा पूर्णिमा तिथि के पूर्वार्ध में हो, तो होलिका दहन वर्जित माना जाता है. इसी कारण सही मुहूर्त का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है. होलिका दहन को ‘छोटी होली’ भी कहा जाता है.

होली 2026 की तिथि

होलिका दहन के अगले दिन यानी 4 मार्च 2026, बुधवार को पूरे देश में रंगों का पर्व होली मनाया जाएगा. इस दिन लोग एक-दूसरे को गुलाल लगाकर, रंगों से सराबोर होकर खुशियां मनाते हैं.

होलिका दहन की राख से नजर दोष का उपाय

धार्मिक मान्यता के अनुसार, होलिका दहन की राख में विशेष शक्ति मानी जाती है. यदि किसी व्यक्ति पर नजर दोष का प्रभाव हो, तो होलिका दहन की राख को उसके सिर से सात बार उतारकर किसी चौराहे पर फेंक देने से लाभ मिलता है. ऐसा माना जाता है कि इस उपाय से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है. इस तरह होली न केवल रंगों का, बल्कि आस्था, परंपरा और सकारात्मकता का पर्व भी है.

Previous article Budh Pradosh Vrat 2025 Rashifal Effect: बुध प्रदोष व्रत पर इन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी
Next article Aaj Ka Mausam: उत्तर भारत में भयंकर सर्दी, इन राज्यों में धुंध की मोटी परत, जानें कैसा रहेगा 17 दिसंबर का मौसम?
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel