[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion शुरू होने वाला हैं होलाष्टक, जानें क्या करें, कैसे पाएं सुख-समृद्धि

शुरू होने वाला हैं होलाष्टक, जानें क्या करें, कैसे पाएं सुख-समृद्धि

0
शुरू होने वाला हैं होलाष्टक, जानें क्या करें, कैसे पाएं सुख-समृद्धि
होलाष्टक कब से शुरू

Holashtak 2026: होलाष्टक होली से आठ दिन पहले शुरू होता है. इस दौरान कोई भी बड़ा और शुभ काम जैसे शादी, गृह प्रवेश या नया कारोबार शुरू करना टाल दिया जाता है. माना जाता है कि इन दिनों ग्रहों की स्थिति थोड़ी अशुभ रहती है, इसलिए धैर्य और सावधानी बरतनी चाहिए. हालांकि, यह समय पूजा-पाठ, दान और भक्ति के लिए बहुत अच्छा माना गया है.

होलाष्टक 2026 कब से शुरू और कब खत्म होंगे?

वैदिक पंचांग के अनुसार साल 2026 में फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 24 फरवरी की सुबह 7 बजकर 1 मिनट से शुरू होगी. यह तिथि 25 फरवरी की शाम 4 बजकर 52 मिनट तक रहेगी. चूंकि होलाष्टक की शुरुआत अष्टमी तिथि से मानी जाती है, इसलिए इस साल होलाष्टक 24 फरवरी 2026 से शुरू हो जाएंगे.

दान करने का महत्व

होलाष्टक में दान करने से जीवन की परेशानियां कम होती हैं और घर में सुख-शांति आती है. शास्त्रों के अनुसार, इस समय किया गया छोटा सा दान भी बड़ा फल देता है. दान करने से मन को सुकून मिलता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है.

किन चीजों का करें दान

इन दिनों जरूरतमंद लोगों को अनाज, गेहूं, चावल या दाल का दान करना शुभ माना जाता है. इसके अलावा गुड़, तिल और कपड़े दान करने से भी लाभ मिलता है. अगर संभव हो तो कंबल या गर्म वस्त्र भी दान कर सकते हैं. आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की मदद करना सबसे बड़ा पुण्य माना गया है.

कैसे आएगी खुशहाली

सच्चे मन से किया गया दान और भगवान की भक्ति घर में सुख-समृद्धि लाती है. होलाष्टक के दिनों में क्रोध, झगड़े और नकारात्मक सोच से दूर रहें. जरूरतमंदों की सहायता करें और अच्छे कामों में मन लगाएं. ऐसा करने से जीवन में खुशहाली और शांति बनी रहती है.

Previous article फ्रिज के ट्रे की गंदगी को इन टिप्स से चुटकियों में करें साफ 
Next article बिहार में प्रेमी जोड़े से जबरन वसूली, 2 पुलिसकर्मी सस्पेंड, देखिए वायरल वीडियो
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel