[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Hindu Nav Varsh 2026 Date: जनवरी नहीं, चैत्र से शुरू होता है हिंदू नववर्ष, जानें सही डेट

Hindu Nav Varsh 2026 Date: जनवरी नहीं, चैत्र से शुरू होता है हिंदू नववर्ष, जानें सही डेट

0
Hindu Nav Varsh 2026 Date: जनवरी नहीं, चैत्र से शुरू होता है हिंदू नववर्ष, जानें सही डेट
हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 कब से आरंभ

Hindu Nav Varsh 2026 Date: नया साल 2026 शुरू हो चुका है. ग्रेगोरियन कैलेंडर में जहां हर वर्ष की शुरुआत 1 जनवरी से मानी जाती है, वहीं भारतीय पंचांग में समय और वर्ष की गणना बिल्कुल अलग आधार पर होती है. हिंदू धर्म में नया वर्ष जनवरी से नहीं, बल्कि चैत्र मास से आरंभ माना जाता है. पंचांग के अनुसार चैत्र पहला महीना होता है और फाल्गुन वर्ष का अंतिम महीना, जबकि पूरे वर्ष में यहां भी कुल 12 महीने ही होते हैं. यह संपूर्ण व्यवस्था विक्रम संवत पर आधारित है, जो सूर्य और चंद्र दोनों की गति को ध्यान में रखकर बनाई गई है.

हिंदू नववर्ष 2026 कब से होगा शुरू?

साल 2026 में हिंदू नववर्ष विक्रम संवत 2083 की शुरुआत 19 मार्च 2026, गुरुवार को होगी. यह दिन चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जिसे हिंदू पंचांग में नववर्ष आरंभ की मान्य तिथि माना गया है. इसी दिन से विक्रम संवत 2083 का विधिवत शुभारंभ होगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यह वही पावन तिथि है, जब ब्रह्मा जी ने सृष्टि की रचना प्रारंभ की थी, इसलिए इस दिन का आध्यात्मिक महत्व अत्यंत विशेष माना जाता है.

विक्रम संवत 2083 का ज्योतिषीय महत्व

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर संवत्सर का अपना नाम, राजा ग्रह और मंत्री ग्रह होता है. विक्रम संवत 2083 को कई विद्वान ‘रौद्र संवत्सर’ के नाम से संबोधित कर रहे हैं. इस वर्ष देवगुरु बृहस्पति राजा ग्रह और मंगल मंत्री ग्रह होंगे. ज्योतिषीय दृष्टि से यह वर्ष व्यापार, तकनीक और सामाजिक सुधारों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है, हालांकि धार्मिक उग्रता और राजनीतिक अस्थिरता की संभावनाओं से भी इनकार नहीं किया जा सकता.

ये भी पढ़ें: हिंदू नव वर्ष शुभ हो, यहां से अपनों को भेजें नवसंवत्सर की ढेर सारे बधाई

अधिकमास का विशेष योग

विक्रम संवत 2083 में अधिकमास का भी योग बन रहा है. अधिकमास को धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि यह समय दान, तप, साधना, व्रत और आत्मचिंतन के लिए श्रेष्ठ होता है. इस कारण यह वर्ष आध्यात्मिक उन्नति और धार्मिक गतिविधियों के लिए विशेष फलदायी सिद्ध हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यह लेख धार्मिक मान्यताओं और लोक विश्वासों पर आधारित है.

Previous article इस यूरोपीय कंट्री ने यूरो को राष्ट्रीय मुद्रा के तहत अपनाया, बना 21वां आधिकारिक देश, पुरानी करेंसी का क्या होगा?
Next article Ikkis Box Office Collection Day 1: हिट या फुस्स? ओपनिंग डे पर धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म ने इन 26 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, चमके अगस्त्य नंदा
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel