[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Hariyali Teej 2025: कल मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Hariyali Teej 2025: कल मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

0
Hariyali Teej 2025: कल मनाई जाएगी हरियाली तीज, जानिए पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
Hariyali Teej 2025 Vrat Niyam in Hindi

Hariyali Teej 2025: हरियाली तीज सावन माह का एक विशेष पर्व है, जिसे सुहाग का प्रतीक माना जाता है. करवा चौथ की तरह ही यह दिन भी विवाहित महिलाओं के लिए बेहद खास होता है. इस वर्ष हरियाली तीज 27 जुलाई, रविवार को मनाई जाएगी. यह तीज श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आती है और इस दिन माता पार्वती की पूजा कर महिलाएं व्रत रखती हैं, ताकि अपने पति के लंबे और सुखमय जीवन की कामना कर सकें.

हरियाली तीज पर हरे वस्त्र धारण करने और सोलह शृंगार करने की परंपरा है. इस बार तीज के दिन रवि योग का संयोग बन रहा है, जिससे इस पर्व की शुभता और भी बढ़ गई है. शहरों की गलियों से लेकर घरों तक तीज की तैयारियों की रौनक दिखाई दे रही है. महिलाएं मेहंदी, श्रृंगार और हरे रंग की सज-धज में इस पर्व का उल्लासपूर्वक स्वागत कर रही हैं.

ये भी पढ़ें: हरियाली तीज पर हरे रंग की साड़ी और लाल आलता, जानें क्या है परंपरा

हरियाली तीज 2025 कब है? (Hariyali Teej 2025 Date)

हरियाली तीज का पर्व श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को मनाया जाता है. इस बार यह तिथि शनिवार रात से शुरू होकर रविवार रात तक रहेगी. उदया तिथि के अनुसार व्रत 27 जुलाई 2025, रविवार को रखा जाएगा.

  • तृतीया तिथि प्रारंभ: 26 जुलाई 2025, रात 10:41 बजे
  • तृतीया तिथि समाप्त: 27 जुलाई 2025, रात 10:41 बजे
  • व्रत की तिथि: 27 जुलाई 2025 (रविवार)

हरियाली तीज 2025 के शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:46 से 05:30 बजे तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 05:08 से 06:14 बजे तक
  • अमृत काल: दोपहर 01:56 से 03:34 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 02:55 से 03:48 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 07:16 से 07:38 बजे तक
  • सायं संध्या: शाम 07:16 से 08:22 बजे तक

हरियाली तीज पूजा विधि

हरियाली तीज का पर्व सूर्योदय के साथ ही आरंभ हो जाता है. इस दिन महिलाएं पारंपरिक रूप से लाल या हरे रंग की साड़ी, चूड़ियां, मेहंदी और सोलह श्रृंगार धारण करती हैं. पूजा की तैयारियों में सबसे पहले देवी पार्वती की प्रतिमा को एक सुंदर और सजे हुए मंच पर स्थापित किया जाता है. इसके आगे फूल, मिठाई, फल, नारियल आदि का भोग अर्पित किया जाता है.

पूजा की शुरुआत दीया जलाने और भक्ति गीतों के साथ की जाती है. इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं—विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करती हैं, जबकि अविवाहित कन्याएं अच्छे वर की प्राप्ति के लिए यह व्रत करती हैं.

हरियाली तीज के पर्व को पारंपरिक लोक गीतों, नृत्य, और रंग-बिरंगे झूलों पर झूलने के साथ उल्लासपूर्वक मनाया जाता है. शाम को आरती और प्रसाद वितरण के साथ पूजा संपन्न होती है. यह पर्व न केवल आस्था और शक्ति का प्रतीक है, बल्कि स्त्रीत्व और सौंदर्य के सम्मान का उत्सव भी है.

Previous article JPSC Topper Success Story: शहीद पिता के अधूरे सपने को बेटे ने दी उड़ान, अभय कुजूर ने JPSC में पाया दूसरा स्थान
Next article Garena Free Fire Max: 26 जुलाई के Redeem Codes से पाएं फ्री में डायमंड और हथियार, ऐसे करें क्लेम
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel