[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Happy Chhath 2025 Sandhya Arghya Wishes: छठ मइया की जय हो … छठ महापर्व के सांध्य अर्घ्य पर अपनों को भेजें ये बधाई

Happy Chhath 2025 Sandhya Arghya Wishes: छठ मइया की जय हो … छठ महापर्व के सांध्य अर्घ्य पर अपनों को भेजें ये बधाई

0
Happy Chhath 2025 Sandhya Arghya Wishes: छठ मइया की जय हो … छठ महापर्व के सांध्य अर्घ्य पर अपनों को भेजें ये बधाई
छठ पूजा 2025 सांध्य अर्घ्य की बधाई

Happy Chhath 2025 Sandhya Arghya Wishes: लोकआस्था का सबसे बड़ा पर्व छठ पूजा 25 अक्टूबर से पूरे देश में श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हो चुका है। यह पर्व हर साल कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि से प्रारंभ होता है। छठ पूजा चार दिनों तक चलती है और हर दिन का अपना विशेष महत्व होता है. पहले दिन नहाय-खाय से व्रत की शुरुआत होती है, दूसरे दिन खरना मनाया जाता है, जिसमें गुड़ की खीर और रोटी का प्रसाद बनाया जाता है. तीसरा दिन सबसे महत्वपूर्ण होता है, जिसे अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने का दिन कहा जाता है. इस साल सांध्य अर्घ्य आज सोमवार 27 अक्टूबर को दिया जाएगा.

आज डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य

इस दिन व्रती महिलाएं और पुरुष घाटों या जलाशयों के किनारे एकत्र होकर डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. यह परंपरा केवल छठ पूजा में निभाई जाती है, क्योंकि बाकी व्रतों में उगते सूर्य की ही पूजा होती है. छठ के चौथे दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर यह पर्व समाप्त होता है। धार्मिक मान्यता है कि छठ मइया और सूर्य देव की पूजा से संतान की सुख-समृद्धि, परिवार का कल्याण और मनोकामनाओं की पूर्ति होती है.

जैसे ही छठ पर्व शुरू होता है, लोग अपने दोस्तों और परिजनों को शुभकामनाएं भेजने लगते हैं। खासकर संध्या अर्घ्य के अवसर पर संदेशों का सिलसिला और भी बढ़ जाता है। आप भी अपने अपनों को इन सुंदर शुभकामनाओं के जरिए बधाई दे सकते हैं —

Happy Chhath 2025 Sandhya Arghya: छठ मां हैं बहन …

“छठ मां हैं बहन और सूर्य देव हैं भाई,
हर दिन हो आपका खास, छठ पर्व सांध्य अर्घ्य की शुभकामनाएं।”

Happy Chhath 2025 Sandhya Arghya: संध्या अर्घ्य के इस शुभ अवसर …

“संध्या अर्घ्य के इस शुभ अवसर पर,
सूर्य देव की कृपा से पूरी हों आपकी हर मनोकामना।”
छठ पूजा 2025 सांध्य अर्घ्य की बधाई

Happy Chhath 2025 Sandhya Arghya: छठ मइया की जय हो …

“छठ मइया की जय हो,
आपका घर रहे खुशियों और समृद्धि से भरा।”
छठ पूजा 2025 सांध्य अर्घ्य की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Chhath 2025 Sandhya Arghya: जब घाट किनारे करेंगे सूर्य को नमन …

“जब घाट किनारे करेंगे सूर्य को नमन,
छठ मइया करें सब दुखों का शमन।”
छठ पूजा 2025 सांध्य अर्घ्य की बधाई

ये भी देखें: आज छठ पूजा के तीसरे दिन डूबते सूर्य को दिया जाएगा अर्घ्य 

Happy Chhath 2025 Sandhya Arghya: छठ मइया का आशीर्वाद सदा बना रहे ..

“छठ मइया का आशीर्वाद सदा बना रहे,
दिन दुगुना-रात चौगुना आपका नाम बढ़े।”
छठ पूजा 2025 सांध्य अर्घ्य की हार्दिक शुभकामनाएं

Happy Chhath 2025 Sandhya Arghya: आपके जीवन में छठ पूजा की रौशनी ..

“आपके जीवन में छठ पूजा की रौशनी
खुशियां और सफलता लेकर आए।”
छठ पूजा 2025 सांध्य अर्घ्य की बधाई

छठ पर्व न सिर्फ एक व्रत या परंपरा है, बल्कि यह आस्था, विश्वास और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का उत्सव है. सूर्य को अर्घ्य देने की यह सुंदर परंपरा जीवन में उजाला, स्वास्थ्य और नई ऊर्जा भर देती है. सांध्य अर्घ्य की हार्दिक शुभकामनाएं!

Previous article Happy Chhath Puja 2025 Wishes, Images, Status: संध्या अर्ध्य के शुभ अवसर पर, अपनों को भेजिए भगवान सूर्य और छठ मां का आशीर्वाद
Next article होटल मैनेजमेंट में लाखों की सैलरी, कम फीस में करें ये कोर्स
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel