[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Guru Nanak Jayanti 2025: आज मनाई जा रही है गुरु नानक जयंती, जानें सिक्खों के पहले धर्म गुरु के बारे में

Guru Nanak Jayanti 2025: आज मनाई जा रही है गुरु नानक जयंती, जानें सिक्खों के पहले धर्म गुरु के बारे में

0
Guru Nanak Jayanti 2025: आज मनाई जा रही है गुरु नानक जयंती, जानें सिक्खों के पहले धर्म गुरु के बारे में
गुरु नानक जयंती आज

Guru Nanak Jayanti 2025: सिख धर्म में गुरु नानक जयंती बहुत ही खास त्योहार माना जाता है. इसे गुरुपर्व या गुरु नानक प्रकाश पर्व के नाम से भी जाना जाता है. यह दिन सिख धर्म के संस्थापक और पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन के रूप में मनाया जाता है. यह पर्व सिख समुदाय के लिए आस्था, भक्ति और सेवा का प्रतीक है. इस मौके पर देशभर के गुरुद्वारों में भव्य आयोजन किए जाते हैं, गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ होता है और श्रद्धालु लंगर सेवा में भाग लेकर गुरु नानक देव जी के उपदेशों को याद करते हैं.

गुरु नानक जयंती 2025 आज

पंचांग के अनुसार, पूर्णिमा तिथि 4 नवंबर 2025 (मंगलवार) की रात 10 बजकर 37 मिनट से शुरू होकर 5 नवंबर 2025 (बुधवार) शाम 6 बजकर 49 मिनट तक रहेगी. इसी कारण गुरु नानक जयंती 5 नवंबर 2025 को मनाई जाएगी. इस दिन गुरुद्वारों में विशेष कीर्तन, दीवान (धार्मिक सभा), लंगर और प्रभात फेरियां (सुबह की धार्मिक यात्रा) आयोजित की जाती हैं. हर जगह भक्ति और सेवा का माहौल रहता है.

गुरु नानक देव जी का बचपन और आध्यात्मिकता

गुरु नानक देव जी का झुकाव बचपन से ही ईश्वर भक्ति और आध्यात्मिकता की ओर था. वे सांसारिक चीजों में कम और मानवता व सत्य के मार्ग में ज्यादा रुचि रखते थे. बचपन से ही वे लोगों को सही रास्ता दिखाने और दूसरों की मदद करने की प्रेरणा देते थे. बाद में उन्होंने सिख धर्म की नींव रखी और दुनिया को यह संदेश दिया कि “एक ओंकार सतनाम” — यानी ईश्वर एक है और वही सत्य है.

गुरु नानक देव जी की मुख्य शिक्षाएं

गुरु नानक देव जी ने जीवन में चार मुख्य सिद्धांतों का संदेश दिया—

ये भी देखें: Happy Guru Nanak Jayanti 2025 Wishes: नानक नाम चढ़दी कला … यहां से अपनों को दें गुरु नानक जयंती की लख लख बधाई

  • एक ओंकार: ईश्वर एक है.
  • नाम जपना: हमेशा ईश्वर का नाम जपें.
  • किरत करना: ईमानदारी से मेहनत कर जीवन-यापन करें.
  • वंड छकना: जरूरतमंदों के साथ बांटकर चलें.

गुरुपर्व के दिन की परंपराएं

गुरु नानक जयंती के दिन प्रभात फेरियां निकाली जाती हैं, जिनमें भक्त भजन-कीर्तन करते हुए सड़कों पर निकलते हैं. सिख धर्म का ध्वज, जिसे निशान साहिब कहा जाता है, इस यात्रा में प्रमुख रूप से शामिल होता है. गुरुद्वारों में 48 घंटे तक गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ किया जाता है. दिनभर श्रद्धालु सेवा भाव से लंगर में हिस्सा लेते हैं, जिससे समानता और भाईचारे का संदेश फैलता है. यह दिन प्रेम, भक्ति और मानवता का प्रतीक माना जाता है.

Previous article ड्रैगन ने छोड़ा तो ट्रंप को मिला यूनुस का साथ, एक साल में 1 बिलियन डॉलर के सोयाबीन खरीदेंगी बांग्लादेशी कंपनियां
Next article Sama Chakeva: पिता कृष्ण के शाप से कैसे मुक्त हुई सामा, भाई बहन के अटूट प्रेम के पर्व की जानें पूरी कथा व शुभ मुहूर्त
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel