[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Govardhan Puja Katha: गोवर्धन पूजा के दिन करें कथा का पाठ, भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से आएगी खुशहाली

Govardhan Puja Katha: गोवर्धन पूजा के दिन करें कथा का पाठ, भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से आएगी खुशहाली

0
Govardhan Puja Katha: गोवर्धन पूजा के दिन करें कथा का पाठ, भगवान कृष्ण के आशीर्वाद से आएगी खुशहाली
AI Image

Govardhan Puja Katha: कल यानी 22 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा की जाएगी. यह सनातन धर्म का एक अत्यंत महत्वपूर्ण पर्व है. यह त्योहार भगवान श्रीकृष्ण को समर्पित है. इस दिन विशेष रूप से गोबर का पर्वत बनाकर उसकी पूजा की जाती है. यह प्रकृति को सम्मान देने का प्रतीक है. इस दिन पूजा-पाठ के साथ इस पर्व से जुड़ी कथा का पाठ किया जाता है. कहा जाता है कि इस कथा के पाठ से भगवान श्रीकृष्ण प्रसन्न होते हैं. आइए जानते हैं गोवर्धन पूजा की कथा.

गोवर्धन पूजा कथा हिंदी में (Govardhan Puja Katha)

पौराणिक कथाओं के अनुसार, द्वापर युग में भगवान विष्णु ने कृष्ण के रूप में अवतार लिया था. भगवान श्रीकृष्ण गोकुल में रहा करते थे. उस समय देवता इंद्र को अपनी शक्तियों पर बहुत घमंड था. एक दिन भगवान कृष्ण ने देखा कि गोकुल के सभी निवासी और उनकी माता पूजा-पाठ की तैयारियाँ कर रहे हैं. उन्होंने माता यशोदा से पूछा, “माता, आप लोग इतनी सारी तैयारियाँ किसके लिए कर रहे हैं?”

माता यशोदा ने बताया कि वे सभी भगवान इंद्र की पूजा की तैयारी कर रहे हैं. यह सुनकर भगवान कृष्ण ने पूछा, “माता, आप लोग भगवान इंद्र की पूजा क्यों करते हैं?” तब यशोदा माता ने कहा, “भगवान इंद्र वर्षा के देवता हैं. उनकी कृपा से अच्छी बारिश होती है, जिससे खेतों की सिंचाई होती है और फसलें अच्छी उपज देती हैं. तभी हमारी सभी गायें भी अच्छा चारा खा पाती हैं.”

यह सुनकर भगवान श्रीकृष्ण ने कहा, “माता, यदि ऐसा है तो हमें गोवर्धन पर्वत की पूजा करनी चाहिए, क्योंकि हमारी गायें तो वहीं चरती हैं और हमें वहाँ से ही चारा और जल मिलता है.” भगवान श्रीकृष्ण की यह बात सभी गोकुलवासियों को उचित लगी. उन्होंने देवराज इंद्र की पूजा छोड़कर गोवर्धन पर्वत की पूजा आरंभ कर दी.

यह देखकर देवराज इंद्र को बहुत क्रोध आया. उन्होंने गोकुलवासियों को दंड देने का निश्चय किया और मूसलाधार वर्षा करना शुरू कर दी. इससे गोकुलवासी भयभीत हो गए. तब भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत को अपनी छोटी उंगली पर उठाकर सभी गोकुलवासियों को उसके नीचे शरण लेने को कहा. भगवान की इस लीला ने न केवल गोकुलवासियों की रक्षा की, बल्कि इंद्र का घमंड भी तोड़ दिया. अंत में भगवान इंद्र ने अपनी गलती स्वीकार की और भगवान श्रीकृष्ण से क्षमा मांगी. तभी से हर वर्ष गोवर्धन पूजा की परंपरा शुरू हो गई.

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त कब शुरू होगा?

गोवर्धन पूजा का शुभ मुहूर्त 22 अक्टूबर 2025 को सुबह 06:26 बजे से शुरू होकर 08:42 बजे तक रहेगा.

गोवर्धन पूजा को और किस नाम से जाना जाता है?

गोवर्धन पूजा को अन्नकूट के नाम से भी जाना जाता है.

गोवर्धन पूजा कहां मनाई जाती है?

गोवर्धन पूजा मुख्य रूप से मथुरा, वृंदावन और बरसाना समेत कई अन्य स्थानों पर बड़े हर्षोल्लास से मनाई जाती है.

गोवर्धन पूजा कब की जाती है?

गोवर्धन पूजा कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को की जाती है.

Previous article धूमधाम से मनी दीवाली, स्टेशन परिसर पूजा पंडाल में हुई मां काली की पूजा
Next article पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता सुनील मेहता का निधन
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel