[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion गायत्री जयंती कब है? नोट करें तिथि, मुहूर्त और धार्मिक महत्व

गायत्री जयंती कब है? नोट करें तिथि, मुहूर्त और धार्मिक महत्व

0
गायत्री जयंती कब है? नोट करें तिथि, मुहूर्त और धार्मिक महत्व
गायत्री जयंती 2026

Gayatri Jayanti 2026: सनातन धर्म में ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का विशेष महत्व है. इस पावन तिथि को वेदों की जननी, ज्ञान और विवेक की अधिष्ठात्री देवी मां गायत्री का प्राकट्य दिवस यानी गायत्री जयंती के रूप में मनाया जाता है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, इसी दिन मां गायत्री का अवतरण हुआ था. उन्हें वेदमाता, देवमाता और विश्वमाता भी कहा जाता है.

गायत्री जयंती 2026: तिथि और शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष ज्येष्ठ शुक्ल एकादशी तिथि का प्रारंभ 24 जून 2026 की शाम से हो रहा है, लेकिन उदयातिथि के सिद्धांत के आधार पर गायत्री जयंती 25 जून 2026, गुरुवार को मनाई जाएगी. गुरुवार का दिन स्वयं गुरु और ज्ञान का कारक माना जाता है, जिससे इस बार की गायत्री जयंती का महत्व कई गुना बढ़ गया है.

  • गायत्री जयंती: 25 जून 2026 (गुरुवार)
  • एकादशी तिथि प्रारंभ: 24 जून 2026, शाम 06:12 बजे से
  • एकादशी तिथि समाप्त: 25 जून 2026, रात 08:09 बजे तक

मां गायत्री का स्वरूप: पंचमुखी चेतना का प्रतीक

धार्मिक ग्रंथों में मां गायत्री को देवी सरस्वती, माता लक्ष्मी और माता पार्वती का संयुक्त एवं दिव्य स्वरूप माना गया है.

  • पंचमुख: मां गायत्री के पांच मुख सृष्टि के पांच तत्वोंपृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश तथा मनुष्य के पांच कोषोंअन्नमय, प्राणमय, मनोमय, विज्ञानमय और आनंदमय का प्रतिनिधित्व करते हैं.
  • दस भुजाएं: उनकी दस भुजाएं दसों दिशाओं की रक्षक और प्रतीक मानी जाती हैं.
  • हंस वाहन: हंस विवेक और न्याय का सर्वोच्च प्रतीक है, जो सही और गलत में अंतर करना सिखाता है.

कैसे करें पूजा और साधना?

सूर्योदय से पहले उठकर स्नान करें और स्वच्छ वस्त्र धारण करें. यदि संभव हो तो इस दिन सफेद या पीले रंग के वस्त्र पहनें, इसे शुभ माना जाता है. इसके बाद पूजा स्थल पर बैठकर व्रत एवं पूजा का संकल्प लें. एक चौकी पर मां गायत्री की प्रतिमा या चित्र स्थापित करें. मां गायत्री के समक्ष गाय के घी का दीपक जलाएं. इसके बाद फूल, रोली, चंदन, अक्षत, धूप-बत्ती तथा श्रृंगार सामग्री अर्पित करें. मां को फल और मिठाइयों का भोग लगाएं. इसके पश्चात गायत्री महामंत्र का कम से कम 108 बार जप करें. फिर व्रत कथा का पाठ करें. अंत में दीपक या कपूर जलाकर मां गायत्री की आरती करें तथा पूजा में हुई भूल-चूक के लिए क्षमा याचना करें.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Previous article सहरसा में दिव्यांग मतदाताओं की भागीदारी बढ़ाने पर मंथन, DM की अध्यक्षता में हुई महत्वपूर्ण बैठक
Next article 1.25 लाख रुपये महीने की सैलरी और प्रोफेसर बनने का मौका, दिल्ली यूनिवर्सिटी ने निकाली वैकेंसी
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel