[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Ganesh Visarjan 2025: 6 या 7 सितंबर, जानें किस दिन होगा गणेश विसर्जन, ये है शुभ मुहूर्त

Ganesh Visarjan 2025: 6 या 7 सितंबर, जानें किस दिन होगा गणेश विसर्जन, ये है शुभ मुहूर्त

0
Ganesh Visarjan 2025: 6 या 7 सितंबर, जानें किस दिन होगा गणेश विसर्जन, ये है शुभ मुहूर्त
Ganesh Visarjan 2025 AI Generated Photo

Ganesh Visarjan 2025: गणेश उत्सव अब अपने अंतिम चरण के बहुत करीब आ गया है. 27 अगस्त 2025 को शुरू हुआ यह उत्सव अनंत चतुर्दशी के साथ समाप्त हो जाएगा. गणेश चतुर्थी के पहले दिन जहां भक्त धूमधाम से ढोल और नगारे बजाते हुए भगवान गणेश का स्वागत करते हैं और उनकी प्रतिमा को घर और पंडाल में स्थापित कर उनकी पूजा करते हैं. ठीक वैसे ही अनंत चतुर्दशी के दिन श्रद्धालु संगीत की धुन पर नाचते-गाते हुए गणपति बप्पा को विदाई देते हैं और उनकी मूर्तियों का विसर्जन करते हैं.

लेकिन इस बार लोगों के मन में विसर्जन की तिथि को लेकर कन्फ्यूजन है. कई लोगों का कहना है कि विसर्जन 6 सितंबर को होगा, तो कुछ लोगों का कहना है कि विसर्जन 7 सितंबर को होगा. आइए इस लेख के माध्यम से इस कन्फ्यूजन को दूर करते हैं और जानते हैं गणपति विसर्जन की सही तारीख और शुभ मुहूर्त.

किस दिन किया जाएगा गणेश विसर्जन?

भाद्रपद मास की चतुर्थी तिथि इस बार 6 सितंबर 2025, शनिवार की सुबह 3:12 बजे से शुरू होगी और 7 सितंबर, रविवार की रात 1:41 बजे तक रहेगी. ऐसे में 10 दिन की पूजा के बाद गणपति विसर्जन 6 सितंबर, शनिवार को ही किया जाएगा. इस दिन गणेश जी को विदा करने के लिए शुभ मुहूर्त भी तय किया गया है.

गणेश विसर्जन शुभ मुहूर्त

  • गणपति विसर्जन के लिए सुबह 7 बजकर 36 मिनट से लेकर 9 बजकर 10 मिनट तक का समय शुभ रहेगा.
  • दोपहर 12 बजकर 19 मिनट से लेकर 5 बजकर 2 मिनट का समय बेहद शुभ है.
  • गणपति बप्पा के विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त शाम 6 बजकर 37 मिनट पर शुरू होगा और 8 बजकर 2 मिनट तक रहेगा.
  • रात के समय गणपति विसर्जन के लिए शुभ मुहूर्त 9 बजकर 28 मिनट पर शुरू होगा और अगले दिन 1 बजकर 45 मिनट पर खत्म होगा.

यह भी पढ़े: Chandra Grahan 2025: इस दिन है चंद्र ग्रहण, गर्भवती महिलाएं इन कामों से रहें दूर, वरना हो सकता है नुकसान

Previous article Purnea Airport News: पूर्णिया एयरपोर्ट से उड़ान का सपना होगा पूरा, जानें 15 सितंबर की पहली फ्लाइट का टाइम टेबल
Next article Samsung Galaxy S25 FE vs Galaxy S24 FE: प्रोसेसर से लेकर बैटरी तक क्या-क्या बदला सैमसंग के नए फोन में?
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel