[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Ganesh Mantra: जीवन के कष्टों को दूर करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप

Ganesh Mantra: जीवन के कष्टों को दूर करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप

0
Ganesh Mantra: जीवन के कष्टों को दूर करने के लिए इन मंत्रों का करें जाप
Mantra Jaap

Ganesh Mantra: हमारे जीवन में अनेक समस्याएं और कष्ट समय-समय पर आते रहते हैं. चाहे वह आर्थिक संकट हो, स्वास्थ्य समस्याएँ हों, पारिवारिक तनाव हो, या फिर मानसिक परेशानियां, हर इंसान किसी न किसी तरह की कठिनाईयों से जूझता रहता है. ये समस्याएँ कभी-कभी इतनी गहरी हो जाती हैं कि इंसान निराशा के अंधकार में डूबने लगता है. ऐसे में हमारे प्राचीन शास्त्रों में बताए गए उपाय हमारे जीवन में आशा और शांति की किरण लेकर आते हैं.

Jitiya Vrat 2024 Date: यहां देखें जीवित्पुत्रिका व्रत की सही तिथि, जाने व्रत का नियम तथा पारण का समय

शिवपुराण में गणपति जी के विशेष मंत्रों का उल्लेख किया गया है, जिनके माध्यम से इंसान अपने जीवन में आने वाले कष्टों से छुटकारा पा सकता है. गणपति जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है, यानी वे सभी विघ्नों और बाधाओं को दूर करने वाले देवता हैं. अगर आप अपने जीवन में बार-बार आने वाली समस्याओं से त्रस्त हैं, तो आप कृष्ण पक्ष की चतुर्थी (पूर्णिमा के बाद आने वाली चौथ) के दिन एक विशेष अनुष्ठान कर सकते हैं. यह अनुष्ठान बेहद सरल है और इसका प्रभाव अचूक है.

क्या करना चाहिए ?

कृष्ण पक्ष की चतुर्थी के दिन सुबह-सुबह स्नान करके गणपति जी का ध्यान करें. उनका स्मरण करते हुए, अपने जीवन में आने वाली सभी समस्याओं और कष्टों के नाश की प्रार्थना करें. इसके बाद नीचे दिए गए छः मंत्रों का सच्ची श्रद्धा और विश्वास के साथ जाप करें. इन मंत्रों के माध्यम से गणपति जी से विनती करें कि वे आपके जीवन से सभी बाधाओं और कष्टों को दूर करें.

छः मंत्र इस प्रकार हैं


ॐ सुमुखाय नम: गणपति जी का मुख सदा हर्षित और सुंदर होता है. इस मंत्र के माध्यम से प्रार्थना करें कि हमारे चेहरे पर भी सच्ची भक्ति और आंतरिक सुंदरता बनी रहे, ताकि हम जीवन की सभी समस्याओं का सामना धैर्य और शांति से कर सकें.

ॐ दुर्मुखाय नम: इस मंत्र का अर्थ है कि जब कोई आसुरी या नकारात्मक प्रवृत्ति वाला व्यक्ति हमें सताने का प्रयास करे, तो गणपति जी भैरव रूप में हमारी रक्षा करें. यह मंत्र हमारे जीवन से दुष्ट शक्तियों और नकारात्मकता को दूर करने में सहायक है.

ॐ मोदाय नम: गणपति जी सदा प्रसन्नचित्त रहते हैं. उनका स्मरण करने से हमारी भी मन:स्थिति प्रसन्न और शांत रहती है. यह मंत्र हमारे जीवन में मानसिक शांति और संतोष लाने में सहायक है.

ॐ प्रमोदाय नम: इस मंत्र के द्वारा हम गणपति जी से यह प्रार्थना करते हैं कि जैसे वे दूसरों को आनंदित करते हैं, वैसे ही वे हमें भी प्रमोदी (आनंदित) बनाएं. इस मंत्र से हम आलस्य और निष्क्रियता को दूर करते हैं, क्योंकि आलसी व्यक्ति को लक्ष्मी (संपत्ति और समृद्धि) त्याग देती है. जो प्रमोदी होता है, उसे लक्ष्मी का वास मिलता है.

ॐ अविघ्नाय नम: इस मंत्र का उद्देश्य है कि हमारे जीवन में आने वाली सभी बाधाएँ और रुकावटें दूर हो जाएं. गणपति जी हमारे सभी कार्यों में सफलता दिलाएं और हमें आगे बढ़ने का मार्ग दिखाएं.

ॐ विघ्नकरत्र्येय नम: इस अंतिम मंत्र का अर्थ है कि जो गणपति जी विघ्नों का नाश करते हैं, उनसे प्रार्थना है कि हमारे जीवन के सभी विघ्नों का भी अंत हो और हम बिना किसी बाधा के अपनी प्रगति की राह पर आगे बढ़ सकें.

प्रयोग की विधि

इन मंत्रों का जाप सुबह के समय शांत और स्वच्छ स्थान पर बैठकर करें. गणपति जी के चित्र या प्रतिमा के सामने दीपक जलाएं और उन्हें पुष्प अर्पित करें. जाप करते समय अपने मन को एकाग्र रखें और गणपति जी के स्वरूप का ध्यान करें. आप चाहे तो इस अनुष्ठान को नियमित रूप से भी कर सकते हैं, लेकिन कृष्ण पक्ष की चतुर्थी का दिन विशेष रूप से लाभकारी होता है.

लाभ

यह मंत्र प्रयोग न केवल आपके जीवन से कष्टों को दूर करता है, बल्कि आपके मन, मस्तिष्क और आत्मा में भी शांति का संचार करता है. जीवन में आने वाली चुनौतियों का सामना करने के लिए यह हमें मानसिक शक्ति और धैर्य प्रदान करता है. इन मंत्रों का नियमित जाप हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करता है और हमारे चारों ओर एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करता है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article JSSC CGL Exam में परीक्षार्थियों के लिए सर दर्द बना जेनरल स्टडीज का पेपर तो नागपुरी ने दिलायी राहत
Next article Skincare Tips: आज ही बंद कर दें गीले चेहरे को आम टॉवल से सुखाना, उपयोग करें इन 5 चीजों को
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel