[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Emotional Healing: ईश्वर से जुड़ाव या मन की शुद्धि? क्यों रोते हैं कुछ लोग पूजा के दौरान

Emotional Healing: ईश्वर से जुड़ाव या मन की शुद्धि? क्यों रोते हैं कुछ लोग पूजा के दौरान

0
Emotional Healing: ईश्वर से जुड़ाव या मन की शुद्धि? क्यों रोते हैं कुछ लोग पूजा के दौरान
प्रार्थना के दैरान रोने का प्रभाव

Emotional Healing: अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग प्रार्थना करते समय अनायास ही रोने लगते हैं. मंदिर में, पूजा के दौरान या किसी मंत्र-स्मरण के समय आंखों से बहते आंसू कई बार लोगों को भावुक कर देते हैं. ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा ने बताया कि इसका कारण सिर्फ भावनात्मक कमजोरी नहीं होता, बल्कि इसके पीछे आध्यात्मिक, मनोवैज्ञानिक और ग्रहों से जुड़े कई कारण माने जाते हैं.

आध्यात्मिक शुद्धि का संकेत

ज्योतिष और आध्यात्मिक परंपराओं में माना जाता है कि प्रार्थना के समय बहने वाले आंसू ‘आत्मिक शुद्धि’ का प्रतीक होते हैं. जब मन लंबे समय तक दबे तनाव, पीड़ा या अपराध-बोध को ढोता है, तो प्रार्थना के दौरान वह हल्का होने लगता है. यह आंसू आत्मा की सफाई का माध्यम माने जाते हैं, जिससे व्यक्ति भीतर से शांत महसूस करता है.

चंद्रमा और भावनाओं का संबंध

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, चंद्रमा मन और भावनाओं का कारक है. यदि जन्मकुंडली में चंद्रमा संवेदनशील भावों में स्थित हो या उसकी दशा चल रही हो, तो व्यक्ति जल्दी भावुक हो जाता है. प्रार्थना के दौरान मन पूर्णतः केंद्रित होता है और इसी अवस्था में चंद्रमा का प्रभाव और गहरा अनुभव होता है, जिसके कारण आँखें नम हो जाती हैं.

भक्ति भाव का उफान

कई लोग ईश्वर से जुड़ते ही अपने अंदर मौजूद समर्पण, आस्था और प्रेम को अत्यधिक महसूस करने लगते हैं. यह भावनात्मक ऊर्जा आँसुओं के रूप में बाहर आती है. इसे ‘भक्ति-भाव’ का उफान कहा जाता है, जो भक्त को ईश्वर से गहरी जुड़ाव की अनुभूति कराता है.

ये भी देखें: अन्न का अनादर बिगाड़ देता है घर का भाग्य, जानें कैसे

मानसिक तनाव का मुक्त होना

प्रार्थना मन को स्थिर करती है और भीतर जमा ऊर्जा को संतुलित करती है. जब व्यक्ति लंबे समय से किसी मानसिक दबाव में होता है, तो प्रार्थना के कुछ ही मिनटों में उसका मन खुलने लगता है और आंसू राहत देने का काम करते हैं. प्रार्थना के दौरान रोना कमजोरी नहीं, बल्कि एक स्वाभाविक आध्यात्मिक प्रतिक्रिया है. यह मन, आत्मा और भावनाओं की शुद्धि का संकेत माना जाता है, जो व्यक्ति को भीतर से हल्का और शांत बना देता है.

Previous article Ethiopia volcano Eruption: विदेश से आया गजब का संकट! Air India ने उठाया बड़ा कदम
Next article Portable Room Heater: कमरे को गर्म रखने के साथ बिजली भी बचाएंगे पोर्टेबल रूम हीटर, जानें 5 बड़े फायदे
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel