[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion ईद उल फितर का चांद देखने की अपील

ईद उल फितर का चांद देखने की अपील

0
ईद उल फितर का चांद देखने की अपील
ईद का चांद देखने की अपील

एदार ए शरीया, झारखण्ड

Eid 2026: एदार ए शरीया झारखण्ड के नाजिम-ए-आला मौलाना मुहम्मद कुतुबुद्दीन रिज़वी ने कहा है कि 19 मार्च 2026, जुमेरात, रमजानुल मुबारक 1447 महीने की 29 तारीख़ है और ईद-उल-फित्र का पवित्र आगमन होने वाला है. 29 रमजान के अनुसार 19 मार्च, दिन जुमेरात (गुरुवार) को ईद-उल-फित्र का चांद नजर आने की संभावना है. इसलिए सभी लोगों से अपील की गई है कि वे चांद देखने का पूरा इंतज़ाम करें और खासकर ऊंची जगहों से चांद देखने की कोशिश करें.

जिम्मेदारों की भूमिका और तैयारी

सभी आलिम, मस्जिदों के इमाम, रुएत-ए-हिलाल कमेटियों के इंचार्ज और मस्जिद कमेटियों के अधिकारी भी तैयार रहने को कहा गया है. अगर कहीं चांद नजर आए तो एदार ए शरीया झारखण्ड इस्लामी मरकज हिंद पीडी, रांची को तुरंत सूचित करने की अपील की गई है. साथ ही लोकल जिम्मेदार, धार्मिक आलिम और जिला व रीजनल रुएत-ए-हिलाल सेंटर को भी जानकारी देने को कहा गया है, ताकि जरूरत पड़ने पर शरई शहादत हासिल की जा सके.

शरई नियम और गवाही की अनिवार्यता

एदार ए शरीया ने दूर-दराज इलाकों में भी चांद नजर आने की स्थिति में शरई शहादत प्राप्त करने की पूरी तैयारी की है. जिम्मेदार आलिम और स्कॉलर राज्य के कोने-कोने में मौजूद रहेंगे. चूंकि चांद नजर आने की स्थिति में काजी-ए-शरीयत के समक्ष दो व्यक्तियों की गवाही अनिवार्य होती है, इसलिए इस प्रक्रिया का पालन जरूरी बताया गया है.

निर्धारित स्थानों पर व्यवस्था

नाजिम-ए-आला ने बताया कि 19 मार्च को मगरिब से पहले ही एदार ए शरीया के काजी, मुफ्ती, उलेमा और अधिकारी हजरत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह की दरगाह, रिसालदार नगर, डोरंडा (रांची) में मौजूद रहेंगे. वहीं मस्जिदों के इमाम, विभिन्न संगठनों और पंचायतों के प्रतिनिधि अपने-अपने स्थानों पर चांद देखने के लिए तैनात रहेंगे.

ये भी पढ़ें: ईद 2026, खुशबू, करुणा और एकता का पर्व 

अफवाहों से बचने की अपील

एदार ए शरीया ने संभावित प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए सख्त कार्य योजना तैयार की है. मुस्लिम समुदाय से अपील की गई है कि वे काजी-ए-शरीयत के फैसले का इंतजार करें और अफवाहों से बचें. रुएत-ए-हिलाल कमेटियों से भी कहा गया है कि बिना शरई सबूत कोई ऐलान न करें और इमामों पर दबाव न बनाया जाए. इस वर्ष राज्य के 70 से अधिक स्थानों पर चांद देखने की व्यवस्था की गई है.

Previous article साहिबगंज में भ्रष्टाचार पर कड़ा प्रहार, बरहरवा के आपूर्ति पदाधिकारी 40 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Next article सुबह उठने में आता है आलस, तो सोने से पहले जरूर करें ये 5 काम 
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel