[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Eclipses 2026 Dates: साल 2026 में ग्रहणों का हिसाब, कौन-सा भारत में आएगा नजर

Eclipses 2026 Dates: साल 2026 में ग्रहणों का हिसाब, कौन-सा भारत में आएगा नजर

0
Eclipses 2026 Dates: साल 2026 में ग्रहणों का हिसाब, कौन-सा भारत में आएगा नजर
2026 में लगने वाले ग्रहण के डेट्स

Eclipses 2026 Dates: साल 2026 में ग्रहण को लेकर लोगों के मन में कई सवाल हैं. कौन-सा ग्रहण पहले लगेगा, भारत में कौन-कौन से ग्रहण दिखेंगे और सूतक काल मान्य होगा या नहीं—इन सभी सवालों के जवाब यहां सरल भाषा में दिए जा रहे हैं.

2026 में कितने ग्रहण लगेंगे?

साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगेंगे.

  • दो सूर्य ग्रहण
  • दो चंद्र ग्रहण

हालांकि, इनमें से सभी ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देंगे.

2026 का पहला सूर्य ग्रहण

तारीख: 17 फरवरी 2026

यह साल का पहला सूर्य ग्रहण होगा, लेकिन भारत में दिखाई नहीं देगा. इसलिए इस ग्रहण का सूतक काल भी मान्य नहीं होगा. यह सूर्य ग्रहण पश्चिम एशिया, दक्षिण-पश्चिम एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तरी और दक्षिणी अमेरिका तथा अटलांटिक क्षेत्र में दिखाई देगा.

2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण

तारीख: 12 अगस्त 2026 (बुधवार)

साल का दूसरा सूर्य ग्रहण भी भारत में नहीं दिखेगा. भारतीय लोग इस ग्रहण को केवल अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स या लाइव स्ट्रीम के जरिए ही देख पाएंगे. चूंकि यह भारत में दृश्य नहीं होगा, इसलिए सूतक काल भी नहीं माना जाएगा.

2026 का पहला चंद्र ग्रहण

तारीख: 3 मार्च 2026

यह साल का पहला और सबसे खास ग्रहण होगा, क्योंकि यह भारत में पूरी तरह दिखाई देगा. यह चंद्र ग्रहण लगभग 58 मिनट तक रहेगा. इस दौरान चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा, जिसे ब्लड मून भी कहा जाता है.

2026 का दूसरा चंद्र ग्रहण

तारीख: 28 अगस्त 2026

साल का दूसरा चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. यह ग्रहण उत्तर और दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कुछ हिस्सों में नजर आएगा.

ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें?

  • चंद्र ग्रहण देखना सुरक्षित माना जाता है.
  • सूर्य ग्रहण को बिना सुरक्षा उपकरण के देखना खतरनाक हो सकता है.
  • जो लोग परंपराओं को मानते हैं, वे सूतक काल में पूजा-पाठ और शुभ कार्य नहीं करते.
  • ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान और पूजा करना शुभ माना जाता है.
  • इस तरह साल 2026 में भारत में केवल एक चंद्र ग्रहण सीधे देखा जा सकेगा.
Previous article ICMAI ने जारी किया CMA इंटर और फाइनल का रिजल्ट, ऐसे करें चेक 
Next article जानें 11 फरवरी को आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के दाम?
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel