[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Dussehra 2026 Date: धू धू कर जला रावण, अब अगले साल इस दिन मनाया जाएगा दशहरा

Dussehra 2026 Date: धू धू कर जला रावण, अब अगले साल इस दिन मनाया जाएगा दशहरा

0
Dussehra 2026 Date: धू धू कर जला रावण, अब अगले साल इस दिन मनाया जाएगा दशहरा
साल 2026 में कह मनेगा दशहरा

Dussehra 2026 Date: देशभर में दशहरे की धूम देखने को मिली, लेकिन दिल्ली-एनसीआर में कुछ स्थानों पर बारिश के कारण रावण दहन के कार्यक्रम में व्यवधान आया. इसी वजह से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आईपी एक्सटेंशन रामलीला समिति द्वारा आयोजित दशहरा उत्सव में शामिल नहीं हो पाए. वहीं, कांग्रेस नेता सोनिया गांधी भी समारोह में उपस्थित नहीं हो सकीं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू रावण दहन में शामिल हुईं और इस अवसर को यादगार बनाया. 2 अक्तूबर 2025 को गुरुवार के दिन रावण दहन के साथ विजयादशमी का महापर्व संपन्न हुआ.

दशहरे का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व

दशहरा हर साल की तरह इस बार भी अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक महत्ता के लिए विशेष रूप रखता है. यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है और देशभर में बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है. अगले साल, यानी 2026 में दशहरा 20 अक्टूबर, मंगलवार को मनाया जाएगा.

विजयादशमी 2026 का मुहूर्त

  • विजयदशमी 2026 का मुहूर्त (नई दिल्ली, भारत के लिए) इस प्रकार है:
  • विजय मुहूर्त: 13:59:31 से 14:45:01 तक (अवधि: 45 मिनट)
  • अपराह्न मुहूर्त: 13:14:02 से 15:30:30 तक

विजयादशमी का धार्मिक महत्व

विजयादशमी का महत्व दो दृष्टियों से देखा जाता है. एक ओर इसे भगवान श्री राम द्वारा रावण नामक राक्षस पर प्राप्त विजय के रूप में मनाया जाता है, वहीं दूसरी ओर इसे देवी दुर्गा द्वारा महिषासुर नामक दानव पर विजय के प्रतीक के रूप में श्रद्धापूर्वक मनाया जाता है. यही कारण है कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है.

दशहरा और दशैं के रूप

इस पर्व को दशहरा या दसरा के नाम से भी जाना जाता है. नेपाल में इसे दशैं के रूप में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. पूरे देश में रावण दहन, शोभायात्रा, पूजा-पाठ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से इस दिन का उत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ किया जाता है.

Previous article Bihar News: छपरा में विजयदशमी पर बड़ी चूक,7 पुलिसकर्मी ड्यूटी से नदारद—वेतन रोका गया, कारण बताओ नोटिस
Next article Neem Karoli Baba: जीवन की हर परेशानी का हल है नीम करौली बाबा के ये अनमोल उपदेश
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel