[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion इस बार बकरी बाजार के पंडाल में उतरेगा दक्षिण भारत का वैभव

इस बार बकरी बाजार के पंडाल में उतरेगा दक्षिण भारत का वैभव

0
इस बार बकरी बाजार के पंडाल में उतरेगा दक्षिण भारत का वैभव
दुर्गा पूजा में इस बार यहां दिखेगा बृहदेश्वर मंदिर का पंडाल

Durga Puja 2026: बकरी बाजार स्थित भारतीय युवक संघ ने इस वर्ष दुर्गोत्सव को खास और भव्य बनाने की तैयारियां शुरू कर दी हैं. हर साल की तरह इस बार भी पंडाल को अनोखे थीम पर तैयार किया जा रहा है, जो श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र बनेगा.

बृहदेश्वर मंदिर की झलक पंडाल में

इस वर्ष संघ की ओर से तमिलनाडु के तंजावुर स्थित प्रसिद्ध बृहदेश्वर मंदिर के प्रारूप को पंडाल में प्रस्तुत किया जाएगा. यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची में शामिल है. मंदिर की विशाल संरचना और कलात्मकता को पंडाल में जीवंत रूप देने की योजना बनाई गई है.

प्राकृतिक सामग्री से होगा निर्माण

संघ के अध्यक्ष राहुल अम्रपाल के अनुसार, इस बार पंडाल का निर्माण पूरी तरह प्राकृतिक सामग्री से किया जाएगा. इससे न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि पंडाल की सुंदरता भी अलग नजर आएगी.

कारीगरी और डिजाइन होंगे खास

पंडाल की डिजाइनिंग का काम पश्चिम बंगाल में शुरू हो चुका है. इस जिम्मेदारी को पार्वती डेकोरेटर्स के अशोक को सौंपा गया है, जबकि मूर्ति निर्माण का कार्य शिल्पकार अनूप करेंगे. पंडाल के बाहर एक विशाल नंदी जी की प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी, जो श्रद्धालुओं का विशेष आकर्षण बनेगी.

60-70 लाख की लागत, अक्टूबर में उद्घाटन

पूरे पंडाल के निर्माण पर लगभग 60 से 70 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. जुलाई के पहले सप्ताह में भूमिपूजन के साथ निर्माण कार्य शुरू होगा. पंडाल 14 अक्टूबर से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा.

परंपरा और आस्था का संगम

भारतीय युवक संघ वर्ष 1958 से लगातार दुर्गा पूजा का आयोजन करता आ रहा है. इस बार भी परंपरा, आस्था और आधुनिक कारीगरी का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा, जो श्रद्धालुओं के लिए एक यादगार अनुभव बनेगा.

Previous article सेल शुरू होते ही Vivo V70 FE पर मिल रहा तगड़ा ऑफर, जानें कितनी तक होगी बचत
Next article SUV मार्केट में भी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार कैसे बनी Maruti Suzuki Dzire ?
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel