[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Durga Ashtami 2025 Shobhan Yog: आज महाअष्टमी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी योग, ऐसे मिल सकता है लाभ

Durga Ashtami 2025 Shobhan Yog: आज महाअष्टमी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी योग, ऐसे मिल सकता है लाभ

0
Durga Ashtami 2025 Shobhan Yog: आज महाअष्टमी पर बन रहे हैं कई मंगलकारी योग, ऐसे मिल सकता है लाभ
दुर्गा अष्टमी 2025 शुभ मुहूर्त

Durga Ashtami 2025 Shobhan Yog: आज 30 सितंबर 2025 मंगलवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. इस पावन दिन माता दुर्गा की आठवीं शक्ति, महागौरी स्वरूप की विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी. आज का दिन मूल नक्षत्र, शोभन योग और बव करण में है, साथ ही मंगलवार होने के कारण हनुमानजी की भी विधिपूर्वक पूजा की जाएगी. उत्तर दिशा में शूल का प्रभाव भी विशेष माना जाता है। भक्त इस दिन माता और हनुमानजी की पूजा कर अपनी मनोकामनाओं की प्राप्ति के लिए आशीर्वाद मांग सकते हैं. यहां ज्योतिषाचार्य डॉ एन के बेरा से जानें दुर्गाष्टमी का शुभ मुहूर्त और शुभ योग

अष्टमी तिथि का शुभ मुहूर्त

आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि 29 सितंबर, शाम 04:32 बजे से शुरू होकर 30 सितंबर, शाम 06:06 बजे तक रहेगी. इस पावन अवसर पर महाअष्टमी का व्रत 30 सितंबर को रखा जाएगा. संध्याकाल में 05:42 बजे से 06:30 बजे तक संधि पूजा का शुभ मुहूर्त है, जो पूजा और भक्ति के लिए अत्यंत अनुकूल माना जाता है.

महाअष्टमी शुभ योग

ज्योतिषियों के अनुसार, इस अष्टमी तिथि पर कई मंगलकारी योग बन रहे हैं. रात 01:03 बजे तक शोभन योग का प्रभाव रहेगा, जो पूजा-अर्चना के लिए विशेष फलदायी है. इसके बाद संध्याकाल में 06:06 बजे से शिववास योग रहेगा. इन शुभ योगों में माता दुर्गा की पूजा करने से सुख, समृद्धि और सौभाग्य में वृद्धि होती है. यह समय आध्यात्मिक ऊर्जा और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए बेहद अनुकूल है.

ये भी पढ़ें: मां भरती है झोली खाली… यहां से दें दुर्गाष्टमी की बधाई 

30 सितंबर 2025 का पंचांग

  • तिथि: अष्टमी – 06:06 पीएम तक, इसके बाद नवमी
  • नक्षत्र: मूल – 06:17 एएम तक, फिर पूर्वाषाढा
  • करण: बव – 06:06 पीएम तक, बालव – पूर्ण रात्रि तक
  • योग: शोभन – 01:03 एएम तक, फिर अतिगण्ड
  • पक्ष: शुक्ल पक्ष
  • दिन: मंगलवार
  • चंद्र राशि: धनु राशि
  • सूर्योदय और सूर्यास्त
  • सूर्योदय: 06:14 एएम
  • सूर्यास्त: 06:09 पीएम
  • चन्द्रोदय: 01:44 पीएम
  • चन्द्रास्त: 11:52 पीएम

शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: 04:38 एएम – 05:26 एएम
  • अभिजीत मुहूर्त: 11:48 एएम – 12:35 पीएम
  • विजय मुहूर्त: 02:11 पीएम – 02:58 पीएम
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:09 पीएम – 06:33 पीएम
  • अमृतकाल: 02:56 एएम – 04:40 एएम (1 अक्टूबर)
  • निशिता मुहूर्त: 11:48 पीएम – 12:36 एएम (1 अक्टूबर)

अशुभ मुहूर्त

  • राहुकाल: 03:10 पीएम – 04:40 पीएम
  • यमगण्ड: 09:13 एएम – 10:42 एएम
  • दुर्मुहूर्त: 08:37 एएम – 09:25 एएम
  • गुलिक काल: 12:12 पीएम – 01:41 पीएम
  • वर्ज्य: 04:37 पीएम – 06:20 पीएम
  • दिशाशूल: उत्तर

भक्त इस समय माता दुर्गा की पूजा-अर्चना और व्रत रखकर विशेष लाभ प्राप्त कर सकते हैं.

Previous article Patna Durga Puja Traffic Plan : नवरात्र पर पटना का ट्रैफिक प्लान,12 सड़कें रहेंगी बंद, गांधी मैदान के चारों ओर नो-पार्किंग
Next article DU NCWEB Admission 2025: BA और BCom में एडमिशन के लिए स्पेशल ड्राइव लिस्ट आउट, देखें Cut-Off
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel