[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Diwali 2025 Upay: दिवाली पर मां लक्ष्मी का ऐसे करें घर में स्वागत, जानिए आसान उपाय

Diwali 2025 Upay: दिवाली पर मां लक्ष्मी का ऐसे करें घर में स्वागत, जानिए आसान उपाय

0
Diwali 2025 Upay: दिवाली पर मां लक्ष्मी का ऐसे करें घर में स्वागत, जानिए आसान उपाय
दिवाली 2025 के उपाय

Diwali 2025 Upay:दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठाइयों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह मां लक्ष्मी के स्वागत का प्रतीक भी है. हर कोई चाहता है कि उसके घर में धन, सुख और समृद्धि बनी रहे. लेकिन इसके साथ ही जरूरी है कि अलक्ष्मी को घर में प्रवेश न मिले. शास्त्रों में बताया गया है कि जहां गंदगी, कलह और नकारात्मकता होती है, वहां अलक्ष्मी रहती हैं, जबकि साफ-सुथरे और सजे हुए घरों में लक्ष्मी निवास करती हैं.

अलक्ष्मी कौन हैं और उनका महत्व

अलक्ष्मी, मां लक्ष्मी की बड़ी बहन मानी जाती हैं. जहां लक्ष्मी खुशहाली, धन और सौभाग्य का प्रतीक हैं, वहीं अलक्ष्मी दरिद्रता, झगड़ा और आलस्य का प्रतिनिधित्व करती हैं. समुद्र मंथन की कथा के अनुसार अलक्ष्मी पहले प्रकट हुई थीं और जिन घरों में गंदगी या कलह होती है, वहां पहले अलक्ष्मी प्रवेश करती हैं और सुख-समृद्धि धीरे-धीरे दूर हो जाती है.

घर की सफाई: पहला कदम

मां लक्ष्मी को घर बुलाने के आसान उपाय में सबसे पहला कदम है घर की सफाई. दिवाली से पहले घर के हर कोने को साफ करें और टूटी-पुरानी चीजें बाहर निकालें. इसके बाद मुख्य द्वार को सजाना जरूरी है. फूल, रंगोली और दीपक लगाएं, तोरण और लक्ष्मी जी के पदचिह्न बनाएं, ताकि मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करें.

दिवाली का दीपक किस समय जलाएं

दीपक जलाना भी बहुत शुभ माना जाता है. घर के हर कोने में दीपक रखें, यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और अलक्ष्मी के प्रवेश को रोकता है. साथ ही लक्ष्मी जी की पूजा विधि-विधान से करें. इस साल पूजा का शुभ मुहूर्त 20 अक्टूबर, सोमवार को शाम 7:08 से 8:18 बजे तक है. इस दौरान भगवान विष्णु और गणेश जी के साथ पूजा करें, मिठाई, खील, कमल के फूल और सिक्के अर्पित करें और “ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः” मंत्र का जप करें.

ये भी पढ़ें: कौन हैं अहोई माता, यहां से जानें पूजा का शुभ मुहूर्त

सकारात्मक माहौल बनाएं

घर में सकारात्मक माहौल बनाए रखें. झगड़ा, कलह और नकारात्मकता से बचें. हंसी-खुशी, प्रेम और सहयोग से घर भरें. झाड़ू उल्टा न रखें, जूते-चप्पल इधर-उधर न फैले हों, रसोई और पूजा स्थान साफ हों. नींबू-मिर्च लटकाना भी शुभ माना जाता है.

लक्ष्मी जी के आगमन के संकेत

जब दिवाली के आसपास घर में हल्की सुगंध महसूस हो, शुभ समाचार आए या मन प्रसन्न हो, तो समझ जाएं कि मां लक्ष्मी आपके घर पधार चुकी हैं. इस दिवाली सफाई, सकारात्मकता और प्रेम से अलक्ष्मी को दूर और लक्ष्मी को घर में आमंत्रित करें.

दिवाली या दीवाली – कौन सा सही है?

दिवाली और दीवाली दोनों ही सही शब्द हैं. “दिवाली” हिंदी में अधिक प्रचलित है, जबकि “दीवाली” भी मान्यता प्राप्त और उपयोग किया जाता है.

2025 में दीपावली कब है और शुभ मुहूर्त क्या है?

2025 में दीपावली का त्योहार 20 अक्टूबर, सोमवार को है.

शुभ मुहूर्त: शाम 07:08 बजे से 08:18 बजे तक

दिवाली 20 या 21 अक्टूबर 2025 को है?

दिवाली 2025 में 20 अक्टूबर, सोमवार को मनाई जाएगी. 21 अक्टूबर को दीपावली का पर्व नहीं है.

21 अक्टूबर 2025 को कौन सा त्योहार है?

21 अक्टूबर 2025 को भी देश के कई भागों में दिवाली मनाई जा सकती है. गोवर्धन पूजा 22 अक्टूबर 2025, बुधवार को मनाई जाएगी.

2025 के अक्टूबर में दिवाली कब है?

अक्टूबर 2025 में दिवाली 20 अक्टूबर, सोमवार को है.

जन्मकुंडली, वास्तु, तथा व्रत त्यौहार से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article Bihar Election 2025 : पटना एयरपोर्ट से रोज उड़ेंगे 17 हेलीकॉप्टर, नेताओं की चुनावी रफ्तार आसमान पर
Next article Bihar News: बिहार में यहां पटाखों की बिक्री पर प्रतिबंध, जानिए क्या है पूरा मामला
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel