[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Diwali 2025 Panchang: दीवाली पर यहां से देखें आज का पंचांग, जानें निशिता काल मुहूर्त

Diwali 2025 Panchang: दीवाली पर यहां से देखें आज का पंचांग, जानें निशिता काल मुहूर्त

0
Diwali 2025 Panchang: दीवाली पर यहां से देखें आज का पंचांग, जानें निशिता काल मुहूर्त
दीपावली पूजन मुहूर्त 2025

 Diwali 2025 Panchang: साल 2025 में दिवाली की तिथि को लेकर कुछ लोगों में भ्रम है. लेकिन हिंदू पंचांग के अनुसार, दिवाली 20 अक्टूबर 2025, सोमवार को है. इस दिन शाम को लोग मां लक्ष्मी और भगवान गणेश का पूजन कर सकते हैं. अमावस्या तिथि 20 अक्टूबर को दोपहर 03:44 बजे से शुरू हो रही है. शास्त्रों के अनुसार, लक्ष्मी पूजन प्रदोष काल में अमावस्या तिथि के दौरान करना सबसे शुभ माना जाता है. इसलिए इस वर्ष लक्ष्मी पूजन का सर्वोत्तम समय 20 अक्टूबर ही है.

लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार, सूर्यास्त के बाद लगभग 2 घंटे का समय प्रदोष काल कहलाता है. यह समय दिन और रात के संधि काल के समान होता है. माना जाता है कि इस दौरान वातावरण में दिव्य ऊर्जा का प्रवाह अधिक होता है.

इस समय की गई पूजा से सफलता, समृद्धि और सुख प्राप्त होता है. विशेष रूप से स्थिर लग्न और प्रदोष काल में पूजा करना लक्ष्मी प्राप्ति के लिए अत्यंत शुभ माना जाता है.

 Diwali 2025 Panchang: पूजन का समय

इस वर्ष दिवाली पर पूजन के लिए मुख्य मुहूर्त और काल इस प्रकार हैं:

ये भी देखें: आज मनाई जा रही है दिवाली, यहां देखें पूजा का शुभ मुहूर्त, पूजन विधि, आरती और पूजा सामग्री लिस्ट

  • प्रदोष काल मुहूर्त (मुख्य): शाम 07:08 बजे से 08:18 बजे तक (1 घंटा 10 मिनट)
  • प्रदोष काल: शाम 05:46 बजे से 08:18 बजे तक
  • वृषभ काल (स्थिर लग्न): शाम 07:08 बजे से 09:03 बजे तक
  • निशिता काल मुहूर्त: रात 11:41 बजे से 12:31 बजे (21 अक्टूबर)
  • इस प्रकार, यदि आप 20 अक्टूबर शाम को ही पूजा करें, तो पूजा का समय श्रेष्ठ और फलदायी रहेगा.
Previous article Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव 2020 में चिराग ने सीएम नीतीश के खिलाफ क्यों उतारे थे उम्मीदवार? खुद किया असल खुलासा
Next article Border Rangoli Design for Diwali: घर के मुख्य द्वार को सजाएं आसान और खूबसूरत रंगोली डिजाइनों से
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel