[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Dharmendra Death, Sikh Funeral Rites: नहीं रहे ही-मैन धर्मेंद्र, सिख परंपरा में कैसे होता है अंतिम संस्कार? जानें पूरी प्रक्रिया

Dharmendra Death, Sikh Funeral Rites: नहीं रहे ही-मैन धर्मेंद्र, सिख परंपरा में कैसे होता है अंतिम संस्कार? जानें पूरी प्रक्रिया

0
Dharmendra Death, Sikh Funeral Rites: नहीं रहे ही-मैन धर्मेंद्र, सिख परंपरा में कैसे होता है अंतिम संस्कार? जानें पूरी प्रक्रिया
नहीं रहें अभिनेता धर्मेंद्र, जानें कैसे होता है सिक्ख धर्म में अंतिम संस्कार

Dharmendra death,  Sikh funeral rites: हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के ही-मैन धर्मेंद्र का आज 24 नवंबर 2025 को 89 साल की उम्र में निधन हो गया, पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके इस बात की पुष्टि की है. उन्होंने अपने पोस्ट पर धर्मेंद्र को श्रद्धांजलि देते हुए भारतीय सिनेमा में एक युग का अंत कहा है. सुबह उनके घर पहुंची एंबुलेंस ने फैंस को पहले ही चिंतित कर दिया था. इससे पहले उनकी मौत की अफवाह फैल चुकी थी, लेकिन अब इस खबर ने उनके चाहने वालों को गहरे सदमे में डाल दिया है.

सिख धर्म में ऐसे किए जाते हैं अंतिम संस्कार

सिख परंपरा के अनुसार, अंतिम संस्कार से पहले मृतक के शरीर को स्नान करवाया जाता है. इसके बाद उन्हें पंच-ककार—केश, कंघा, कृपाण, कड़ा और कटार—से सजाया जाता है. यह पांच प्रतीक सिख धर्म में बेहद पवित्र माने जाते हैं. इसके बाद परिवार के लोग ‘वाहे गुरू’ का नाम जपते हुए शव को श्मशान स्थल तक ले जाते हैं.

महिलाओं की होती है बराबर की भागीदारी

जहां कई धर्मों में महिलाएं श्मशान नहीं जातीं, वहीं सिख परंपरा में ऐसा कोई प्रतिबंध नहीं है. महिलाएं भी अंतिम यात्रा और संस्कार का हिस्सा बनती हैं. सिख धर्म समानता और सहभागी परंपरा को महत्व देता है.

अरदास और 10 दिन का पाठ

श्मशान से लौटने के बाद सभी लोग स्नान करते हैं. शाम को अरदास की जाती है और फिर घर में गुरु ग्रंथ साहिब का अखंड पाठ शुरू होता है, जो 10 दिनों तक चलता है. इस दौरान उपस्थित लोगों को कड़हा प्रसाद बांटा जाता है. दाह संस्कार के बाद राख को प्रायः कीरतपुर साहिब में प्रवाहित किया जाता है.

सिख धर्म की मूल बातें

सिख धर्म की स्थापना गुरु नानक देव जी ने की. दसवें गुरु, गुरु गोविंद सिंह जी ने गुरु ग्रंथ साहिब को ही अंतिम और शाश्वत गुरु घोषित किया. आज सिख परंपरा में वही धर्म का सर्वोच्च मार्गदर्शक ग्रंथ है.

Previous article Dharmendra Death: धर्मेंद्र नहीं रहे, 89 साल की उम्र में हुआ बॉलीवुड के ही-मैन का निधन, आखिरी बार इस फिल्म में आएंगे नजर
Next article Google खुद ही डिलीट कर देगा आपकी सर्च और लोकेशन हिस्ट्री, बस कर दें इस सेटिंग को ऑन
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel