[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Dhanteras 2024: धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से पहले जान लें जरूरी बात, इस दिन क्या न करें ये

Dhanteras 2024: धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से पहले जान लें जरूरी बात, इस दिन क्या न करें ये

0
Dhanteras 2024: धनतेरस पर झाड़ू खरीदने से पहले जान लें जरूरी बात, इस दिन क्या न करें ये
Dhanteras 2024 Broom Buying

Dhanteras 2024 Broom Buying:  माता लक्ष्मी धन और समृद्धि की देवी मानी जाती हैं. कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि, जिसे धनतेरस के नाम से जाना जाता है, के दिन उनकी पूजा का विशेष महत्व है. इस दिन झाड़ू खरीदना भी अत्यंत शुभ माना जाता है. अधिकांश लोग इस दिन अपने घर के लिए नया झाड़ू खरीदते हैं. हालांकि, इस झाड़ू को खरीदने से पूर्व कुछ आवश्यक बातों का ध्यान रखना आवश्यक है. आइए, इस विषय पर जानें

 धनतेरस के अवसर पर विशेष झाड़ू खरीदना आवश्यक है. सींक और फूल वाली झाड़ू का चयन करें. मान्यता है कि इस प्रकार की झाड़ू घर लाने से धन संबंधी समस्याओं में कमी आती है.

Kuber Dev ki Aarti: धनतेरस पर जरूर करें श्री कुबेर जी की आरती, खुल जाएंगे किस्मत के ताले

घनी फूल झाड़ू का चयन करें: धनतेरस के दिन झाड़ू खरीदने के लिए जब आप बाजार जाएं, तो सुनिश्चित करें कि आप घनी झाड़ू खरीदें. माना जाता है कि झाड़ू जितनी अधिक घनी होगी, उसका सकारात्मक प्रभाव उतना ही अधिक होगा.


टूटी झाड़ू से बचें: यदि आप धनतेरस पर सींक वाली झाड़ू खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो ध्यान रखें कि झाड़ू की सींक टूटी हुई न हो. टूटी हुई झाड़ू को अशुभ माना जाता है और यह दरिद्रता का कारण बन सकती है.


प्लास्टिक की झाड़ू न खरीदें: यह कहा जाता है कि धनतेरस के दिन प्लास्टिक की झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए. प्लास्टिक की झाड़ू इस पावन अवसर के लिए उपयुक्त नहीं मानी जाती.

झाड़ू से संबंधित इन बातों का ध्यान रखें

जब आप झाड़ू खरीदकर घर लाएं, तो उसे ध्यानपूर्वक एक सुरक्षित स्थान पर रखें. गंदे स्थान पर झाड़ू रखने से माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं. इसके अतिरिक्त, झाड़ू को हमेशा घर में ऐसी जगह रखें, जहां किसी की दृष्टि न पड़े. ऐसा करने से दरिद्रता कभी भी आपके घर में प्रवेश नहीं कर पाती.

Previous article Terrorist Attack in J&K: अखनूर सेक्टर में सेना की गाड़ी पर फायरिंग करके भागे आतंकी
Next article Muzaffarpur News: शूटर गोविंद के मोबाइल में मिले कई सफेदपोश लोगों के नंबर, होगी पूछताछ
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel