[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Devshayani Ekadashi 2024 पर बचें इन गलतियों से, जानें व्रत नियम और महत्व

Devshayani Ekadashi 2024 पर बचें इन गलतियों से, जानें व्रत नियम और महत्व

0
Devshayani Ekadashi 2024 पर बचें इन गलतियों से, जानें व्रत नियम और महत्व
Devshayani Ekadashi 2024 avoid these mistakes

Devshayani Ekadashi 2024: देवशयनी एकादशी, जिसे आषाढ़ी एकादशी या हरिशयनी एकादशी भी कहा जाता है, हिंदू धर्म में एक महत्वपूर्ण तिथि है. इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में योग निद्रा में चले जाते हैं. इस साल यह व्रत 17 जुलाई, 2024 (बुधवार) को रखा जाएगा. यह व्रत न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि इसका पालन करने से कई स्वास्थ्य लाभ भी मिलते हैं.

देवशयनी एकादशी व्रत कैसे रखें?

व्रत का समय: 16 जुलाई (मंगलवार) रात 8:33 बजे से 17 जुलाई (बुधवार) रात 9:02 बजे तक.
क्या खाएं: फल, फलाहार, साबुदाना, कुट्टू, राजगिरा आदि.
क्या ना खाएं: चावल, अन्न, नमक, मसाले, दूध और दूध उत्पाद.
पूजा: भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करें.

Astro Tips for Career: नौकरी और करियर में हो रही है परेशानी, तो अपनाएं ये ज्योतिष उपाय, मिलेगा लाभ

अन्य नियम

दिन भर व्रत रखें और रात में फलाहार ग्रहण करें. गाय को भोजन कराएं

दान-पुण्य करें

भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करें. ब्राह्मण को भोजन कराएं उनको वस्त्र दान करे.मन को शांत रखें और सकारात्मक विचार रखें.

देवशयनी एकादशी के दिन किन गलतियों से बचें?

चावल का सेवन
भले ही आप व्रत न रखें, फिर भी इस दिन चावल या चावल से बनी चीजों का सेवन न करें.

बाल धोना
महिलाओं को इस दिन बाल नहीं धोने चाहिए.

नाखून और बाल काटना
इस दिन नाखून या बाल नहीं काटने चाहिए. व्रत त्योहार के दिन बाल नाखून काटने से नकारात्मक शक्तियां प्रभावित करता है.

तामसिक भोजन
यदि घर में कोई व्रत रख रहा है, तो घर में तामसिक भोजन न बनाएं और न ही लाएं. क्योंकी तामसिक भोजन मन को अशुद्धता बनाता है जिसे परिवार में अशांति बनती है.

काले रंग के कपड़े
इस दिन काले रंग के कपड़े न पहनें क्योंकि काले रंग के कपड़े से नकारत्मक ऊर्जा बन जाती है लाल या पीले रंग के कपड़े पहनना बेहतर है

देवशयनी एकादशी का महत्व

भगवान विष्णु की पूजा का पावन अवसर
पापों का नाश और पुण्य की प्राप्ति
मन की शांति और आध्यात्मिक उन्नति
आरोग्य लाभ,मोक्ष की प्राप्ति

जन्मकुंडली से सम्बंधित किसी भी तरह से जानकारी प्राप्त करने हेतु दिए गए नंबर पर फोन करके जानकारी प्राप्त कर सकते है .

ज्योतिषाचार्य संजीत कुमार मिश्रा
ज्योतिष वास्तु एवं रत्न विशेषज्ञ
8080426594/9545290847

Previous article सवालों के घेरे में बाइडेन की उम्मीदवारी
Next article बिहार में किन्नरों को दारोगा बनाने के पीछे की वजह जानिए, सीएम नीतीश कुमार का प्रयोग दिखाने लगा रंग
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel