[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Clock Vastu Tips: गलत दिशा में लगी घड़ी बिगाड़ सकती है किस्मत—जानें ज्योतिषीय कारण

Clock Vastu Tips: गलत दिशा में लगी घड़ी बिगाड़ सकती है किस्मत—जानें ज्योतिषीय कारण

0
Clock Vastu Tips: गलत दिशा में लगी घड़ी बिगाड़ सकती है किस्मत—जानें ज्योतिषीय कारण
घर पर दीवार घड़ी लगाने कि क्या है सही दिशा

Clock Vastu Tips:  ज्योतिष शास्त्र में घर की हर चीज़ का असर माना जाता है—फिर वह घड़ी ही क्यों न हो. समय दिखाने वाली यह छोटी-सी वस्तु भी आपके जीवन में लक, तरक्की और शांति ला सकती है, बशर्ते इसे सही दिशा और सही आकार में लगाया जाए. आइए आसान भाषा में जानते हैं कि घड़ी कहाँ और कैसी होनी चाहिए.

घड़ी का आकार क्यों मायने रखता है?

ज्योतिष के मुताबिक घड़ी का आकार आपकी ऊर्जा पर सीधा असर डालता है. इसलिए घड़ी गोल, अंडाकार, अष्टभुजाकार या षट्भुजाकार होनी चाहिए. ऐसे आकार सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करते हैं और घर में खुशहाली बढ़ाते हैं.

किस दिशा में घड़ी टांगना शुभ और अशुभ माना गया है?

दक्षिण दिशा पर घड़ी लगाना अशुभ

यदि आप दक्षिण दिशा की दीवार पर घड़ी लगाते हैं, तो चंद्रमा, गुरु और शुक्र कमजोर हो जाते हैं. इसके प्रभाव—

  • मन हमेशा अशांत रहता है और नेगेटिव सोच हावी रहती है.
  • घर में पूजा-पाठ में मन नहीं लगता.
  • परिवार के सदस्यों में मतभेद बढ़ते हैं.
  • काम में सफलता मिलने में बाधाएं आती हैं.

पश्चिम दिशा पर घड़ी लगाना नुकसानदेह

  • यहां घड़ी टांगने से शुक्र, सूर्य और बुध कमजोर हो जाते हैं—
  • घर की महिलाएं अक्सर बीमार रहती हैं.
  • पति-पत्नी के रिश्तों में तनाव बढ़ता है.
  • ऑफिस में बॉस से विवाद या असंतोष बना रहता है.
  • बच्चों को पढ़ाई में मन नहीं लगता और वे अनुशासन में नहीं रहते.

पूर्व दिशा पर घड़ी लगाना बहुत शुभ

  • यह दिशा मंगल, गुरु और शनि को बलवान बनाती है—
  • काम में तरक्की मिलती है और धन बढ़ता है.
  • बच्चों की पढ़ाई अच्छी होती है और घर का माहौल शांत रहता है.
  • परिवार में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा रहती है.

उत्तर दिशा भी शुभ मानी जाती है

  • यहाँ घड़ी लगाने से सूर्य, राहु और शनि मजबूत होते हैं—
  • स्वास्थ्य के लिए अच्छा रहता है.
  • नौकरी और बिज़नेस में तरक्की मिलती है.
  • आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और पारिवारिक सुख बढ़ता है.

ये भी पढ़ें: करना चाहते हैं बिना कुंडली मिलान करवाए शादी, तो जान लें बाद में हो सकती हैं क्या परेशानियां

कहां घड़ी बिल्कुल भी नहीं लगानी चाहिए?

  • टीवी के ऊपर: आलस बढ़ता है, बातचीत में मन नहीं लगता और काम समय पर नहीं होते.
  • फ्रिज के ऊपर: आर्थिक प्रगति रुक जाती है और लोग धोखा दे सकते हैं.
  • दरवाजे के ऊपर या सामने: घर में एकता कम होती है और रिश्तों में तनाव आता है.
  • समय आगे करते समय ध्यान रखें: समय हमेशा सम संख्या जैसे 2 या 10 मिनट आगे रखें. 5 या 15 मिनट आगे करने से कामों में बाधाएं आती हैं.
  • उपाय (घड़ी से मिलने वाला सौभाग्य बढ़ाने के लिए)
  • काम में तरक्की और घर में बरकत चाहिए तो उत्तर दिशा में चौकोर घड़ी लगाएं.
  • हर काम में विजय चाहते हैं तो उत्तर दिशा में षट्कोणीय घड़ी लगाएं.
Previous article जॉब मार्केट में 5 स्किल्स की सबसे ज्यादा डिमांड, लाखों में होगी सैलरी
Next article Modern Baby Girl Names: अपनी नन्ही परी के लिए चुनें सबसे सुंदर और अर्थपूर्ण नाम, यहां देखें यूनिक नामों की खास लिस्ट
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel