[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Chitragupt Puja 2025: आज की जाएगी चित्रगुप्त पूजा, जानें इस दिन स्टूडेंट्स क्यों करते हैं अपनी किताब, नोटबुक, कलम और दवात की पूजा

Chitragupt Puja 2025: आज की जाएगी चित्रगुप्त पूजा, जानें इस दिन स्टूडेंट्स क्यों करते हैं अपनी किताब, नोटबुक, कलम और दवात की पूजा

0
Chitragupt Puja 2025: आज की जाएगी चित्रगुप्त पूजा, जानें इस दिन स्टूडेंट्स क्यों करते हैं अपनी किताब, नोटबुक, कलम और दवात की पूजा
चित्रगुप्त पूजा 2025 आज

Chitragupt Puja 2025:  चित्रगुप्त पूजा कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को मनाई जाती है. यह दिन ज्ञान, बुद्धि और न्याय के प्रतीक भगवान चित्रगुप्त के सम्मान का है. खासकर कायस्थ समुदाय इस दिन को बहुत महत्वपूर्ण मानता है.

चित्रगुप्त पूजा की तिथि और समय

इस साल चित्रगुप्त पूजा गुरुवार, 23 अक्टूबर 2025 को मनाई जा रही है. द्वितीया तिथि 22 अक्टूबर की रात 8:16 बजे से शुरू होकर 23 अक्टूबर की रात 10:46 बजे तक रहेगी. इस दिन का अपराह्न मुहूर्त दोपहर 12:53 बजे से 3:09 बजे तक है, जिसकी अवधि 2 घंटे 16 मिनट है.

चित्रगुप्त पूजा का महत्व

चित्रगुप्त पूजा को यम द्वितीया भी कहा जाता है. यह दिन खास तौर पर कायस्थ समुदाय के लिए महत्वपूर्ण है, क्योंकि भगवान चित्रगुप्त को उनका संरक्षक देवता माना जाता है. लोग इस दिन पूजा-पाठ करते हैं और अपने जीवन में न्याय, बुद्धि और ज्ञान की कामना करते हैं.

पेन और दवात की पूजा क्यों की जाती है

चित्रगुप्त पूजा को कलम-दवात पूजा भी कहा जाता है. इस दिन लोग पेन, दवात, किताबें, अकाउंट बुक और पढ़ाई या बिज़नेस में इस्तेमाल होने वाले कागज़ात की पूजा करते हैं. ऐसा इसलिए किया जाता है क्योंकि ये चीज़ें ज्ञान और लेखन का प्रतीक हैं.

छात्रों और व्यवसायियों के लिए

स्टूडेंट्स अपनी किताबों और नोटबुक की पूजा करके पढ़ाई में सफलता की प्रार्थना करते हैं. वहीं, व्यवसायी नए अकाउंट या रिकॉर्ड की शुरुआत करने के लिए पेन और कागज़ की पूजा करते हैं. यह भगवान चित्रगुप्त के प्रति सम्मान और उनके आशीर्वाद की निशानी है.

ये भी पढ़ें: आपके आशीर्वाद से जीवन का सुख. . . चित्रगुप्त पूजा पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश 

सम्मान और परंपरा

चित्रगुप्त स्वयं ब्रह्मांड के पहले अकाउंटेंट माने जाते हैं. इसलिए उनकी पूजा में कलम, दवात और कागज़ात शामिल करना परंपरा का हिस्सा है. इस दिन की पूजा से ज्ञान और बुद्धि में वृद्धि होती है और जीवन के कामों में सफलता मिलने की कामना की जाती है.

Previous article Happy Bhai Dooj 2025 Wishes, Images, Status: भाई-बहन का रिश्ता है सबसे प्यारा, आज भाई दूज पर भेजिए ये प्यार भरे शुभकामना संदेश
Next article Bhai Dooj 2025: आज भाई दूज में जरूर करें ये काम, बढ़ेगा भाई-बहन का प्रेम
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel