[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Char Dham Yatra 2025: इस दिन से बंद होने वाले हैं केदारनाथ मंदिर के कपाट, कब होगी पंच पूजा की शुरुआत, जानें ताजा अपडेट

Char Dham Yatra 2025: इस दिन से बंद होने वाले हैं केदारनाथ मंदिर के कपाट, कब होगी पंच पूजा की शुरुआत, जानें ताजा अपडेट

0
Char Dham Yatra 2025: इस दिन से बंद होने वाले हैं केदारनाथ मंदिर के कपाट, कब होगी पंच पूजा की शुरुआत, जानें ताजा अपडेट
कब बंद होंगे केदारनाथ मंदिर के कपाट

Char Dham Yatra 2025: उत्तराखंड में स्थित चार धाम—केदारनाथ, बद्रीनाथ, यमुनोत्री और गंगोत्री—हर साल श्रद्धालुओं के लिए आस्था और भक्ति का केंद्र बने रहते हैं. भक्तजन इन पवित्र धामों के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए नियमित रूप से यात्रा करते हैं. हालांकि, ये मंदिर केवल छह महीने के लिए ही दर्शनार्थियों के लिए खुले रहते हैं. अब 2025 के लिए इन मंदिरों के कपाट बंद होने की तारीखें भी निर्धारित कर दी गई हैं.

कब बंद होन वाले हैं बद्रीनाथ मंदिर के कपाट ?

बद्रीनाथ मंदिर, जो चमोली जिले में स्थित है, के कपाट इस वर्ष विजयादशमी के पावन अवसर के बाद बंद कर दिए जाएंगे. अधिकारियों के अनुसार, उत्तराखंड के उच्च गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र में स्थित इस विश्व प्रसिद्ध तीर्थस्थल के कपाट 25 नवंबर 2025 को दोपहर 2:56 बजे शीतकालीन प्रवास के लिए बंद किए जाएंगे. अगले वर्ष, यानी 2026 में, मंदिर के कपाट फिर से खोले जाएंगे.

पंच पूजाओं की तैयारी और भगवान गणेश की पूजा

कपाट बंद करने की प्रक्रिया के अंतर्गत पंच पूजाओं का आयोजन किया जाता है. पहले दिन, 21 नवंबर को, भगवान गणेश की विशेष पूजा होगी और शाम के समय उनके कपाट बंद किए जाएंगे.

आदि केदारेश्वर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट कब बंद होंगे ?

22 नवंबर को आदि केदारेश्वर मंदिर और शंकराचार्य मंदिर के कपाट बंद किए जाएंगे. इस दिन मंदिरों में शीतकालीन प्रवास की तैयारी पूरी कर दी जाएगी.

खडग-पुस्तक पूजन और वेद ऋचाओं का वाचन

23 नवंबर को खडग-पुस्तक पूजन और वेद ऋचाओं का नियमित वाचन भी बंद कर दिया जाएगा. इस दिन से शीतकालीन तैयारी और अंतिम पूजा-अर्चना की प्रक्रिया पूर्ण होगी.

मां लक्ष्मी जी को कढ़ाई भोग

24 नवंबर को मां लक्ष्मी जी को कढ़ाई भोग अर्पित किया जाएगा. इसके अगले दिन, यानी 25 नवंबर को, दोपहर 2:56 बजे श्री बद्रीनाथ धाम के मुख्य कपाट शीतकालीन प्रवास के लिए बंद कर दिए जाएंगे.

शीतकालीन प्रवास के लिए देवी-देवताओं का प्रस्थान

26 नवंबर को श्री कुबेर जी, उद्धव जी और रावल जी के साथ-साथ आदि गुरु शंकराचार्य जी की गद्दी पांडुकेश्वर और श्री नृसिंह मंदिर, जोशीमठ के लिए शीतकालीन प्रवास हेतु प्रस्थान करेगी.

Previous article IBPS PO Scorecard 2025 OUT: IBPS पीओ, एमटी स्कोरकार्ड जारी, Check करने के लिए Direct Link यहां
Next article Carrot Murabba Recipe: घर पर बनाएं स्वाद से भरपूर और हेल्दी गाजर का मुरब्बा, सिर्फ 5 मिनट में
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel