[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण देखने जा रहे हैं? पहले पढ़ लें ये जरूरी सावधानियां

Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण देखने जा रहे हैं? पहले पढ़ लें ये जरूरी सावधानियां

0
Chandra Grahan 2025: चंद्र ग्रहण देखने जा रहे हैं? पहले पढ़ लें ये जरूरी सावधानियां
Chandra Grahan

Chandra Grahan 2025: आज रात (7 सितंबर 2025) 9 बजकर 58 मिनट पर पूर्ण चंद्रग्रहण लगने जा रहा है. यह चंद्रग्रहण भारत से भी नजर आने वाला है. इसे देखने के लिए दुनियाभर में उत्साह है. बताया जा रहा है कि 122 साल में यह पहली बार होगा जब पितृपक्ष के पहले दिन चंद्रग्रहण लगेगा. चंद्रग्रहण के दिन चंद्रमा लाल रंग का नजर आता है, इसी कारण इसे ब्लड मून (Blood Moon) भी कहा जाता है. यदि आप भी लाल चांद के इस दुर्लभ नजारे को देखने के लिए उत्साहित हैं तो ग्रहण के दिन चंद्रमा को देखने से पहले इससे जुड़ी कुछ जरूरी बातों को जान लें.

यह चंद्रग्रहण इस साल का दूसरा और आखिरी चंद्रग्रहण है. इसे 2025 का सबसे लंबा ग्रहण भी कहा जा रहा है. इसकी अवधि 3 घंटे 30 मिनट तक रहने वाली है. इससे पहले सबसे लंबा चंद्रग्रहण 27 जुलाई 2018 को लगा था, जिसकी अवधि 1 घंटे 43 मिनट थी. वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि आज का मौसम साफ रहा तो विश्व की करीब 85% आबादी इस नजारे को देख पाएगी.

जरूरी सावधानियां


चंद्रग्रहण को आमतौर पर नंगी आंखों से देखना सुरक्षित माना जाता है, लेकिन धार्मिक और ज्योतिषीय दृष्टिकोण से कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है. अगर आप भी आज ब्लड मून का नजारा देखने वाले हैं तो इन सरल सावधानियों को अपनाना फायदेमंद होगा.

चंद्रग्रहण को देखने से आंखों को कोई बड़ा नुकसान नहीं होता, लेकिन अगर आप दूरबीन का इस्तेमाल करेंगे तो दृश्य और साफ दिखाई देगा. छोटे बच्चों को ग्रहण देखने के लिए अकेला न छोड़ें. मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को चंद्रग्रहण देखने से बचना चाहिए. साथ ही, ग्रहण के दौरान भोजन और पानी ग्रहण न करें और ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान करना शुभ माना जाता है.

यह भी पढ़े: Chandra Grahan के दौरान गर्भवती महिलाओं को भूलकर भी नहीं करने चाहिए ये 5 काम, वरना बच्चे पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव

यह भी पढ़े: Mahamrityunjaya Mantra: महामृत्युंजय मंत्र के गलत उच्चारण से होते हैं विपरीत असर

Previous article ग्रामीण क्षेत्र में भी सात सार्वजनिक शौचालय बनेंगे, प्रत्येक पर 25 लाख होगें खर्च
Next article Dhanbad News : गुरुकुल पब्लिक स्कूल खड़काबाद में सम्मान समारोह
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel