[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Religion चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता का करें स्मरण, यहां पढ़ें उनकी संपूर्ण आरती

चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता का करें स्मरण, यहां पढ़ें उनकी संपूर्ण आरती

0
चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता का करें स्मरण, यहां पढ़ें उनकी संपूर्ण आरती
मां स्कंदमाता (एआई निर्मित तस्वीर)

Maa Skandmata Ki Aarti: चैत्र नवरात्रि के पांचवें दिन मां स्कंदमाता की पूजा की जाती है, जो भगवान कार्तिकेय की माता मानी जाती हैं. मां स्कंदमाता को मातृत्व, करुणा और ममता की देवी कहा जाता है. इस दिन उनकी आराधना करने से भक्तों को संतान सुख, समृद्धि और मानसिक शांति की प्राप्ति होती है. मां स्कंदमाता की कृपा से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और घर-परिवार में खुशहाली आती है. पूजा के बाद आरती जरूर करनी चाहिए, क्योंकि आरती के बिना पूजा अधूरी रह जाती है.

मां स्कंदमाता की आरती | Maa Skandmata Ki Aarti

जय तेरी हो स्कंद माता.
पांचवां नाम तुम्हारा आता..

सबके मन की जानन हारी,
जग जननी सबकी महतारी..

तेरी ज्योत जलाता रहूं मैं,
हरदम तुझे ध्याता रहूं मैं..

कई नामों से तुझे पुकारा,
मुझे एक है तेरा सहारा..

कहीं पहाड़ों पर है डेरा,
कई शहरों में तेरा बसेरा..

हर मंदिर में तेरे नज़ारे,
गुण गाए तेरे भक्त प्यारे..

भक्ति अपनी मुझे दिला दो,
शक्ति मेरी बिगड़ी बना दो..

इंद्र आदि देवता मिल सारे,
करें पुकार तुम्हारे द्वारे..

दुष्ट दैत्य जब चढ़कर आए,
तू ही खड़्ग हाथ उठाए..

दासों को सदा बचाने आई,
भक्त की आस पुजाने आई..

मां स्कंदमाता को इन चीजों का लगाएं भोग

  • मां स्कंदमाता को केले का भोग लगाना अत्यंत शुभ और फलदायी माना जाता है.
  • इस दिन केले से बनी खीर या मिठाई का प्रसाद अर्पित करना अच्छा माना जाता है.
  • पीले रंग के फल चढ़ाने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है.
  • केले का प्रसाद बच्चों में बांटने से संतान सुख और समृद्धि बढ़ती है.
  • भगवान कार्तिकेय के साथ मां स्कंदमाता की पूजा करने से परिवार में खुशहाली आती है.

यहां पढ़ें धर्म से जुड़ी बड़ी खबरें: Religion News in Hindi – Spiritual News, Hindi Religion News, Today Panchang, Astrology at Prabhat Khabar

Previous article आज का राशिफल 23 मार्च 2026: करियर में सफलता और धन लाभ के योग, जानें आपके लिए दिन कैसा रहेगा
Next article लव राशिफल 23 मार्च 2026: इन राशियों को मिलेगा लव लाइफ में बड़ा सरप्राइज, जानें किसके जीवन में रहेगा तनाव
Avatar Of Neha Kumari
नेहा कुमारी प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. वे धर्म, ज्योतिष, राशिफल, व्रत-त्योहार, पौराणिक कथाओं और भारतीय संस्कृति से जुड़े विषयों पर लेखन करती हैं. उनकी विशेष रुचि धार्मिक परंपराओं, ज्योतिषीय विश्लेषण और दैनिक राशिफल को सरल, सटीक और पाठक-हितैषी भाषा में प्रस्तुत करने में है. नेहा का उद्देश्य पाठकों तक विश्वसनीय और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है, ताकि वे धर्म, संस्कृति और ज्योतिष से जुड़े विषयों को आसानी से समझ सकें. उनकी लेखन शैली शोध-आधारित, सरल और स्पष्ट है, जो जटिल विषयों को भी सहज और रोचक बना देती है. वे राशिफल, ग्रह-गोचर, व्रत-त्योहार, धार्मिक मान्यताओं, वास्तु, पौराणिक प्रसंगों और भारतीय रीति-रिवाजों से संबंधित विषयों पर नियमित रूप से लेख लिखती हैं. डिजिटल पत्रकारिता में उनकी रुचि पाठकों की जरूरतों को समझते हुए जानकारीपूर्ण, SEO-अनुकूल और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel